जयपुर
पचपदरा विधान सभा क्षेत्र के सात गांवों के महिलाओं और पुरूषों ने विधान सभा भवन और संग्रहालय को देखा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का ग्रामीण महिलाओं ने आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार राजस्थान विधान सभा के ऐतिहासिक भवन को देखा है। ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। श्री देवनानी ने ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों के साथ छायाचित्र भी कराएं।
पूर्व विधायक श्री अमराराम के साथ महाकुंभ में स्नान करने के बाद अपने गांव लौट रहे इस दल ने राजस्थान विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को भी देखा। दल में शामिल सभी 45 पुरूष और महिलाएं मूल रूप से कृषि और पशुपालन कार्य से जुडे हुए है। श्री देवनानी ने दल के सभी सदस्यों को कुम्भ यात्रा की बधाई भी दी। पचपदरा के विधायक श्री अरूण चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र के पुरूषों और महिलाओं को विधान सभा दिखाने और उनसे मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











