अनूपपुर
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पटेल की अदालत ने थाना कोतवाली में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बलदीर सिंह गोड (49) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसमें साथ ही 6000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
ग्राम केकरपानी का निवासी आरोपी बलदीर सिंह गोड ने 18 फरवरी 2023 को अपनी पत्नी अनसिया बाई गोड की हत्या कर दी थी। लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि, आरोपी बलदीर सिंह गोड ने केकरपानी स्थित घर पर पत्नी अनसिया बाई के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
जिसके बाद मामले में थाना कोतवाली ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई और आरोप पत्र न्यायालय के सामने पेश किया। जहां न्यायालय में लोक अभियोजक की सशक्त पैरवी के बाद आरोपी को दोषी पाया गया। जिसके बाद आरोपी बलदीर सिंह गोड को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी गई। साथ भी 6000 का जुर्माना लगाया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






