गरियाबंद
जिले में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस दुर्घटना का शिकार हो गई. यात्री बस ने तेज रफ्तार में टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुसी गई है. बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए हैं. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घायलों को शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. घटना राजिम महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव की है.
जानकारी के अनुसार, थानूजा ट्रांसपोर्ट की सी जी 06 डी 9554 क्रमांक बस आज दोपहर राजिम-महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव के एक घर में जा घुसी. यात्री बस में 12 से अधिक लोग सवार थे. बस यात्रियों को लेकर महासमुन्द से छुरा जा रही थी. इस दौरान ड्राइवर रवि साहू ने जब तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित हो गई और छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई. जिससे बस सवार यात्रियों में हड़कंप मंच गया. घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इसमें एक बच्ची और महिला शामिल हैं. घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











