धार
मध्य प्रदेश के धार में बदनाव नगर के सबसे व्यस्तम जवाहर मार्ग में बीती रात एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर परिषद के दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग में मोहम्मद सिराज पठान का मकान है। जहां पर किराएदार वसीम खत्री की साड़ी की दुकान है। दो मंजिले मकान में नीचे साड़ी की दुकान है। वही दूसरी मंजिल पर खत्री परिवार के साथ रहते है। रात करीब 3:30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। साड़ी की दुकान होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग भी उठ कर आग बुझाने में जुटे। लोगों ने नगर परिषद के दमकल को सूचना दी। जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंचा व लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
आग इतनी भयानक लगी थी कि मकान के ऊपरी मंजिल भी चपेट में आ गई। नीचे साड़ी की दुकान पूरी तरह से जल गई व ऊपर परिवार के लोग रहते थे। उन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से पड़ोसी की छत के सहारे बाहर निकाला। आग लगने से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है।
साड़ी दुकान के संचालक वसीम खत्री ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आग से दुकान में रखे साड़ी समेत पूरा सामान व फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। दूसरी मंजिल पर हम परिवार के साथ में रहते हैं। घरेलू सामान भी पूरी तरह से जल गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






