भानुप्रतापपुर
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे. मृतक युवक का नाम महरू यादव है. वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी. कुछ दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर लेकर आया था. इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले जाने युवक के घर आए थे. इस घटना के बाद ही युवक-युवती ने आत्महत्या की है.
ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है. थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी मिली. पंचनामा करवाई कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभी मृतिका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. उनके आने के बाद ही शव को फंदे से उतारा जाएगा. मृतक प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व फांसी लगाई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि उनका शव से बदबू आ रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











