राशिफल मंगलवार 12 नवंबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक दूर रहेंगे। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण किसी वाद विवाद  में पड़ सकते हैं। आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका सहयोगी कामों मे एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। यदि आपका पैसों को लेकर कोई काम अटका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आप पारिवारिक योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा कर सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में भी आपने यदि लापरवाही के कारण कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपकी समस्याओं को खड़ा कर सकता है। कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को कल किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर रहेंगे। आपको अपने धन लाभ में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम को लेकर जीते हुए अहंकार ना दिखाएं। सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में कोई काम यदि आप लंबे समय से कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिताओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो गई होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना बेहतर रहेगा। धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम  रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको धन संचय करने के बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको ही बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कामों में व्यस्त रहने के कारण आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को कल अपने कामों को समय रहते निपटाने की जरूरत है और यदि उन्होंने किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उसमें उन्हें समस्या हो सकती है। दानपुण्य के कार्य में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। आप बेफिजूल के खर्चे में पढ़ सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, उनकी कल कामों से एक नई पहचान बनेगी और उन्हें अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी नये  मकान, दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। recent visitors 93

साधना टॉप पर लगभग 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, क्षेत्र में बर्फबारी जारी है

श्रीनगर गुलमर्ग इस समय गुलजार हो गया है। दरअसल, पर्यटकों के आवागमन के साथ-साथ यहां आज ताजा बर्फबारी हुई है। अब तक दो इंच बर्फ जमा हो चुकी है। यहां के तापमान की बात करें तो तापमान की बात करें तो फिलहाल 5 डिग्री सेल्सियस से कम है। जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की वजह से जम्मू आने वाली कई फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। रविवार सुबह दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान अपने निर्धारित समय से दस मिनट की देरी पर 8.55 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर उतारा। उसके बाद आसमान में धुंध ज्यादा छाने से एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने लगी। ऐसे में एयरपोर्ट पर विमानों को उतारने में जोखिम को देखते हुए लेह से आने वाला एयर इंडिया का सुबह 9.40 बजे आने वाला विमान जम्मू नहीं आया। recent visitors 85

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ मंत्री जमीर अहमद ने की नस्लीय टिप्पणी, रिजिजू ने राहुल गांधी को घेरा

चन्नापटना कर्नाटक के आवास मंत्री जमीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की। जमीर के बयान पर सियासी हंगामा भी शुरू हो गया है। कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने मंत्री की टिप्पणियों की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की। चन्नापटना उपचुनाव में प्रचार के दौरान जमीर अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को 'काला कुमारस्वामी' कहा। यह अक्षम्य अपराध है: जेडीएस जेडीएस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मंत्री जमीर अहमद का एक वीडियो साझा किया। इसमें मंत्री कथित तौर पर कुमारस्वामी पर नस्लीय टिप्पणी करते दिख रहे हैं। जेडीएस ने कहा, 'आवास मंत्री जमीर अहमद ने चन्नपटना उपचुनाव में प्रचार के दौरान नस्लीय टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को जमीर अहमद खान ने उर्दू में 'काला कुमारस्वामी' कहकर अपमानित किया है। यह अश्वेत लोगों का अपमान है। जमीर अहमद के मुंह से निकले नस्लीय घृणा के ये शब्द लोगों को समाज में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह अक्षम्य अपराध है।" कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग जेडीएस ने नस्लीय टिप्पणी पर कड़ी निंदा की और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और रामनगर जिला पुलिस से मंत्री जमीर अहमद के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार, जातिवाद और समाज में शांति भंग करने की कोशिश करने के आरोप में तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। जेडीएस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से तुरंत मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की। किरेन रिजिजू ने भी की निंदा इस बीच, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जमीर अहमद की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैं कांग्रेस के मंत्री जमीर अहमद द्वारा केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी को 'काला कुमारस्वामी' कहने की कड़ी निंदा करता हूं। यह एक नस्लवादी टिप्पणी है। ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी के सलाहकार ने दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी, पूर्वोत्तर को चीनी और उत्तर भारतीयों को अरब बताया था। घृणित भाषा निम्न स्तर को दर्शाती है जनता दल सेकुलर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान को रि-पोस्ट किया और लिखा कि देश जमीर अहमद की एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। इस तरह की घृणित भाषा राजनीतिक विमर्श में एक नए निम्न स्तर को दर्शाती है। सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। हम उन नेताओं से जवाबदेही की मांग करते हैं जो रचनात्मक संवाद के बजाय विभाजनकारी हमलों को चुनते हैं।" उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की शिगगांव, संदूर और चन्नपटना सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव है। इस्तीफे के बाद यह तीनों सीटें खाली हुई हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी। recent visitors 80

राहुल लोगों को भड़का रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है: भाजपा

नई दिल्ली महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। सोमवार को भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा कि वह राहुल गांधी के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की निंदा करें और उनपर उचित कार्रवाई भी करें। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चुनाव आयोग को अगले सप्ताह महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव के लिए राहुल गांधी को "प्रचार के दौरान झूठ बोलने" पर फटकार लगानी चाहिए। उनकी निंदा करनी चाहिए और उन्हें भविष्य के लिए भी चेतावनी देनी चाहिए। राहुल के आरोप बेबुनियाद उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में झूठ बोला है। राहुल गांधी बोलते हैं कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है, यह पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 'एप्पल के आईफोन और बोइंग के हवाई जहाज महाराष्ट्र की कीमत पर अन्य राज्यों में बनाए जा रहे हैं' यह आरोप पूरी तरह से झूठ है। राहुल को नोटिस जारी होने के बाद भी वह लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं।   राहुल कर रही विभाजन की राजनीति उन्होंने कहा कि वास्तव में महाराष्ट्र राज्य अप्रैल से जून 2024-25 तक कुल ₹ 70,795 करोड़ प्राप्त करके पूरे भारत में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) में शीर्ष पर है। राहुल गांधी अपने बयानों से महाराष्ट्र के युवाओं को भड़का रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। राहुल गांधी महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैं। मेघवाल ने कहा कि केवल महाराष्ट्र में चुनाव में चुनावी लाभ हासिल करने के लिए वह लगातार भाजपा के खिलाफ झूठे, असत्यापित और निराधार आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने याद दिलाया पुराना नोटिस भाजपा ने आम चुनाव से पहले जारी किए गए चुनाव आयोग के 1 मार्च के परामर्श का हवाला दिया, जिसमें सभी राजनीतिक नेताओं से "चुनाव प्रचार में अत्यंत संयम और शालीनता बरतने तथा चुनाव प्रचार के स्तर को 'मुद्दे' आधारित बहस तक बढ़ाने" का आग्रह किया गया था। भाजपा ने चुनाव आयोग को उसके नोटिस की याद दिलाते हुए कहा कि राजनीतिक दल और उनके नेता "मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठे बयान या बिना तथ्यात्मक आधार के बयान नहीं देंगे"। भाजपा ने कहा कि इस तरह के परामर्शों का "कांग्रेस और उसके नेतृत्व तथा स्टार प्रचारकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उनका चुनावी उल्लंघन निरंतर जारी है। recent visitors 83

NASA ने जारी की चौंकाने वाली तस्वीर, उत्तरी भारत से लेकर पाकिस्तान तक प्रदुषण का गंभीर स्तर

नई दिल्ली उत्तरी भारत में प्रदुषण से कितना बुरा हाल है, इसका अंदाजा नासा द्वारा जारी की गई एक तस्वीर से लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस समस्या से अकेले भारत नहीं जूझ रहा है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में स्थिति और भी गंभीर है। नासा की इस तस्वीर में दिल्ली से लेकर लाहौर तक धुएं और धुंध की एक मोटी चादर देखी जा सकती है। तस्वीर में दोनों शहरों को पिन के माध्यम से चिन्हित किया गया है। गौरतलब है कि भारत की राजधानी दिल्ली में हवा बेहद खराब है और लगातार वायु प्रदुषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली के एक्यूआई में मामूली सुधार रविवार को दिल्ली का एक्यूआई कुछ सुधरकर सात दिनों बाद 350 से नीचे आया। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता लगातार 12वें दिन भी 'बहुत खराब' श्रेणी में ही बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 334 रिकॉर्ड किया गया। इस स्तर की हवा को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है। वहीं भारत की सीमा के पास पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित लाहौर में इस महीने वायु प्रदुषण ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। लाहौर में करीब 14 मिलियन लोगों की आबादी रहती है और यहां कई फैक्ट्रियां हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार होता है। पिछले सप्ताह स्विस समूह IQAir द्वारा जारी रैंकिंग में लाहौर का एक्यूआई 1165 बताया गया था। मुल्तान में एक्यूआई 2000 पार गौरतलब है कि 50 या उससे कम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) प्रदूषण के कम जोखिम के साथ अच्छा माना जाता है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण पाकिस्तान में स्कूल बंद करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित लाखों की आबादी वाले एक अन्य शहर मुल्तान में पिछले सप्ताह AQI का स्तर 2,000 को पार कर गया। एहतियातह वहां पर पार्कों, चिड़ियाघरों, खेल के मैदानों, ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों और मनोरंजन क्षेत्रों में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले दो-स्ट्रोक इंजन वाले टुक-टुक और बिना फिल्टर के बारबेक्यू चलाने वाले रेस्तरां पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक स्मॉग वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहां आठ विभागों के कर्मचारी खेत के कचरे को जलाने पर नियंत्रण करने और यातायात को प्रबंधित करने की दिशा में काम करते हैं। recent visitors 172

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसी बात बोलते हैं, क्या ये साधु का काम है? ऐसा कोई टेररिस्ट बोल सकता है, साधु नहीं बोल सकते: खड़गे

पलामू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का नाम लेकर उन पर बड़ा जुबानी हमला किया। झारखंड की छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री खुद को बैकवर्ड का बेटा बताते हैं, लेकिन वह फॉरवर्ड को सपोर्ट करते हैं। वह बैकवर्ड को कुचलने वालों को सपोर्ट करते हैं।" खड़गे ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसी बात बोलते हैं, क्या ये साधु का काम है? ऐसा कोई टेररिस्ट बोल सकता है, साधु नहीं बोल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने योगी को लक्ष्य करते हुए कहा कि क्या उन्होंने गेरुआ वस्त्र प्रधानमंत्री की तरह झूठ बोलने के लिए पहना है? साधु तो करुणामय होते हैं। उन्होंने बहुत के घरों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। जब राजीव गांधी को मानव बम से उड़ाया गया तो उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए। टुकड़े जोड़कर उनकी अंतिम क्रिया की गई। ऐसा करने वाले लोगों को सोनिया गांधी ने माफ कर दिया। इसे करुणामय कहते हैं। भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप मढ़ते हुए खड़गे ने कहा कि ये हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं। 'बंटोगे तो कटोगे' बोलने वाले खुद ही लोगों को बांट और काट रहे हैं। भाजपा के लोगों ने कुछ किया नहीं, पर देश को डराते फिरते हैं। वो चुनाव के समय हमारे लोगों को ईडी और इनकम टैक्स की रेड से डरा रहे हैं। असम के सीएम ने झारखंड में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी दी। लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं। यहां की जनता जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो इनसे क्या डरेंगे। हमारा स्लोगन एक ही है, ''हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए हम डरेंगे नहीं।'' समाज को बांटने वाले लोग फिर समाज को बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह लोगों को बहुत डराते हैं। शाह को डराने का पावर मोदी जी ने दिया है। उन्हें सहकारिता मंत्रालय भी दिया गया है। क्या और कोई काबिल नहीं है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मोदी जी हमेशा ये कहते हैं कि भगवान ने मुझे आपकी सेवा के लिए भेजा है। वे ये नहीं बोलते कि मैं मां के पेट से पैदा हुआ हूं। वे कहते हैं कि मैं ऊपर से आया हूं। वे गुजरात से आकर वाराणसी में एमपी बने। लोग उनके उसूलों से नफरत करते हैं, इसलिए उनका वोट प्रतिशत घटा है। वे झूठ बोलने में माहिर हैं।'' खड़गे ने आगे कहा, ''पहले चुनाव में उन्होंने काला धन वापस लाकर हरेक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा किया था। पर ये उनका झूठ था। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था, पर ये भी झूठ है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा भी उनका झूठा निकला। वे बेटियों की सुरक्षा की बात करते थे, पर मणिपुर में रोज बेटियों से रेप हो रहे हैं। राहुल गांधी मणिपुर गए, पर वहां जाने की हिम्मत पीएम में क्यों नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे झूठ बोलते हैं। उनकी पोल खुल गई है। इसलिए उनका ग्राफ गिर गया है। इनका झूठ ऐसा है कि अगर आसमान में चील उड़ रहा है, तो ये बोलेंगे कि देखो भैंस उड़ रही है।'' खड़गे ने कहा कि झारखंड विधानसभा ने राज्य में पिछड़ों, एससी और एसटी का आरक्षण बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास कर भेजा है। यह गवर्नर के पास पड़ा है। वे आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का भला नहीं चाहते। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, "सुना है समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जिधर तूफ़ान आया है।" recent visitors 95

रूस ने डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसिडेंट पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरों को ‘कोरी कल्पना’ दिया करार

मॉस्को रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरों को 'कोरी कल्पना' करार देते हुए खारिज कर दिया। अमेरिकी मीडियो रिपोर्ट्स में दोनों नेताओं के बीच बातचीत का दावा किया गया था। मॉस्को में मीडिया से कहा, "कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है, यह कोरी कल्पना है।" रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने अमेरिकी मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच कथित बातचीत की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रूस की समाचार एजेंसी तास ने पेस्कोव के हवाले से कहा, "यह वर्तमान में प्रकाशित होने वाली सूचनाओं की गुणवत्ता का सबसे स्पष्ट उदाहरण है, कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी।" एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रकाशन ने रविवार देर रात दावा किया कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट से पुतिन को फोन किया था। यह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निर्णायक चुनावी जीत के बाद रूसी नेता को उनकी पहली कॉल थी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से बचने की अपील की। इसमें यह भी कहा गया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने तनाव को कम करने और फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध को हल करने के लिए मास्को के साथ आगे की चर्चा को बढ़ावा देने में रुचि जाहिर की। रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि ट्रंप ने यूरोप में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे पता चलता है कि वह यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर अमेरिकी प्रभाव डालने का इरादा रखते हैं। रिपब्लिकन नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 'युद्ध को समाप्त करना' एक प्रमुख वादा किया था। इस बीच, कीव ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे ट्रंप-पुतिन फोन कॉल के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी। recent visitors 91