जगदलपुर
बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से लगे क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की ओर से पिछले 50 घंटों से एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन समेत तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स और महाराष्ट्र की सी–60 बल के 5000 से अधिक जवानों ने माओवादियों पर संयुक्त रूप से चौतरफा आक्रमण किया है।
पिछले दिनों माओवादियों ने एक पत्र जारी कर ग्रामीणों से आह्वान किया था कि तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिछा रखी है, इसलिए वे पहाड़ियों पर ना जाए। इस पत्र को आधार बनाकर पक्के इंटेलीजेंस रिपोर्ट पर यह अभियान लांच किया गया है।
गुरुवार सुबह चार बजे से मुठभेड़ हुई शुरू
फोर्स के जवानों ने पिछले दो दिनों में 100 से अधिक आईईडी इस क्षेत्र से बरामद किए हैं। सैटेलाइट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर माओवादियों को पूरी तरह से घेरने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पैदल चलने के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे से माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई है।
इस अभियान में फोर्स को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। यद्यपि पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक इस अभियान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि अभियान के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र