वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) पर नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है।
धर्मिक मत है कि जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र से कई राशि (Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs) के जातकों के जीवन में उजाला होने वाला है। इन लोगों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
शनि गोचर 2025
न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि से शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी।
मिथुन राशि
शनिदेव की विशेष कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। लोगों के मध्य में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वभाव में विनम्रता आएगी। शनिदेव की मेहरबानी से राजनीति क्षेत्र में आपको कामयाबी मिल सकती है। आप अपने पराक्रम से स्वयं का भविष्य लिखेंगे। आपके जीवन में जल्द ही बदलाव होगा। गुरु की मेहरबानी भी मई महीने से मिथुन राशि पर बरसेगी। गुरु और शनिदेव के आशीर्वाद से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। आप शत्रु पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं।
तुला राशि
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। आपकी तार्किक क्षमता बढ़ेगी। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देंगे। नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन खाने का अवसर मिलेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात होगी। मीन का शनि गोचर आपको धन लाभ दिलाएगा। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। गाड़ी, बंगला, नौकर और चाकर भी आपके पास होंगे। आपके बढ़ते कद से शत्रुओं में भय का माहौल रहेगा। विषय में रत होने से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मीन राशि में शनिदेव के गोचर से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनिदेव की कृपा से चतुर सुजान बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। धर्मवान और कर्मवान बनेंगे। स्वभाव से आप चंचल हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। बिना किसी मतभेद के आप सभी की मदद करेंगे। सरकार की तरफ से राजकीय सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









