महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टेम्पो ने एक निजी बस में टक्कर मार दी जिससे 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बस सांगोला से मुंबई जा रही थी, जिसमें 11 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्गियां ले जा रहे टेम्पो के ब्रेक खराब हो गए जिसके चलते वह बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस राजमार्ग से पलटकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में गिर गई।
अधिकारी ने बताया कि बस में चालक सहित 11 लोग और टेम्पो में सवार तीन घायल हो गए। बस यात्रियों का खोपोली में स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका पनवेल के पास कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में इलाज हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र