MY SECRET NEWS

Wednesday, April 15, 2026 10:00 pm

अलवर.

शहर की एनईबी थाना पुलिस ने काम पर लगाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छियासठ साल के एक रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बीती 6 अक्टूबर को वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है और उसने महिला को किसी काम पर लगाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कि बताया आरोपी गणपत सिंह पुत्र श्यामलाल को पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवाले भी उसकी गलत हरकतों को देखते हुए उसकी कोई सुध नहीं लेते।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0