नई दिल्ली
सरकार गठन के बाद से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्त ऐक्शन मोड में हैं। इन दिनों वह ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हैं। गुरुतेग बहादुर अस्पताल के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित एक सरकारी स्कूल में अचानक पहुंच कर हालात का जायजा लिया। यहां पानी और साफ-सफाई से संबंधित दिक्कतों को लेकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और अफसरों को फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक सरकारी स्कूल में छापेमारी के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने नल में पानी नहीं आने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सीएम ने पूछा, ‘मैडम इसमें पानी क्यों नहीं आ रहा है, नल है तो पानी क्यों नहीं है।’ मुख्यमंत्री ने शौचालय में जाकर भी हाल देखा और रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने स्कूल में व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया।
स्कूल के अलावा सीएम ने शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने एक्स पर लिखा कि इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की।
सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करने को कहा। सीएम ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए कहा, 'हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचें, और इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।'

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











