अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा जिले में नाबालिग बालिकाओ के गुम होने की रिपोर्ट होने पर थानो में रिपोर्ट को गंभीरता से तत्काल दर्ज कर नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु तत्परता पूर्वक हर संभव प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की अचनाक लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी रवि राठौर के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला ने दिनांक 19.03.25 को रिपोर्ट की कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका जो शासकीय कन्या विद्यालय अनूपपुर में पढती है दिनांक 18.03.25 को शाम करीब 09.00 बजे घर से बाहर मोहल्ले में गई और लापता हो गई है जो उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 134/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।
टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी एवं महिला आरक्षक आंकाक्षा मिश्रा की टीम के द्वारा घर से लापता हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई। बालिका के घर के आस पास, बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरो एवं मोबाईल फोन से प्राप्त जानकारियो के आधार पर चन्द घण्टो में नाबालिग बालिका को रवि राठौर पिता सत्यनारायण राठौर उम्र करीब 24 साल निवासी वार्ड न. 01 पटौराटोला अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर बालिका को सुरक्षित परिजनो को सौंपा गया एवं आरोपी रवि राठौर के विरूद्ध धारा 3(2) (va) अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का इजाफा कर गिरफ्तार किया गया है।
महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका से मोबाईल फोन पर सोशल मीडिया के द्वारा मित्रता की जाकर बहलाया फुसलाया एवं साथ में भगा ले जाया गया ।
पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि नाबालिग बालक बालिकाओं द्वारा उपयोग में लायें जा रहे मोबाईल फोन, सोशल मीडिया जैसे वाटसअप, इन्स्टाग्राम, टवीटर आदि के उपयोग पर माता पिता नजर रखें जिससे इस तरह के अपराधों से बचा जा सकें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











