युजवेंद्र चहल को प्लेऑफ से पहले लगी चोट, कोच सुनील जोशी ने किया कंफर्म, पंजाब की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में सातवीं जीत दर्ज की। पंजाब के लिए टॉप-2 में अपनी जगह पुख्ता करने का सुनहरा मौका था लेकिन टीम को अब अपना अगला मुकाबला जीतने के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इस बीच आईपीएल प्लेऑफ से ठीक पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्स के सहायक कोच सुनील जोशी ने इसकी पुष्टि की। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब को गेंदबाजी आक्रमण में चहल की अनुपस्थिति काफी महसूस हुई। हालांकि सहायक कोच ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। सुनील जोशी ने कहा, “चहल को थोड़ी सी चोट है, इसलिए हम उन्हें आराम दे रहे हैं। यही हमारा आईडिया है।” दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल की जगह हरप्रीत ब्रार और प्रवीण दुबे को मौका मिला। प्रवीण ने दो ओवर में बिना विकेट लिए 20 रन दिए, जबकि ब्रार ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक भी हासिल की। पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत के साथ अंक तालिका में अंकतालिका में टॉप दो की रेस रोमांचक हो गयी है। अब शीर्ष चार टीमों में गुजरात टाइटंस के बाद फिलहाल पंजाब 17 अंकाें के साथ दूसरे स्थान पर है मगर इतने ही अंक के साथ बेगलुरु तीसरे और मुबंई 16 अंको के साथ चौथी पायदान पर है। अभी चारों ही टीमों को एक एक मैच खेलना है जिसके बाद ही टॉप दो टीमों का पता चल सकेगा।   recent visitors 44

भारत के चारों तरफ फैला रहा सैन्य जाल, चीन सबसे बड़ा खतरा, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में PAK को लेकर भी बड़े दावे

वाशिंगटन अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में एक बार फिर चीन की विस्तारवादी नीति और भारत के लिए उसकी सामरिक चुनौती पर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने, चीन का सामना करने और भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. भारत, चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानता है. जबकि पाकिस्तान को एक सीमित सुरक्षा समस्या के रूप में देखता है जिसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. PLA के सैन्य अड्डों की योजना, भारत के लिए खतरे की घंटी रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैन्य ठिकाने बर्मा (म्यांमार), पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में स्थापित करने की योजना पर विचार कर रहा है. यदि ऐसा होता है तो यह भारत के लिए गंभीर सामरिक खतरा बन सकता है क्योंकि ये देश भारत की सीधी समुद्री और थल सीमाओं के निकट हैं. यह 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स' रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत चीन हिंद महासागर में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहता है. अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रयास चीन की वैश्विक सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की मंशा को दर्शाता है और इससे भारत की सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, मई 2024 के मध्य में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा पार गोलीबारी और हमलों के बावजूद भारत की रणनीतिक सोच में चीन को प्राथमिक खतरे के रूप में देखा जा रहा है. भारत, चीन के प्रभाव को संतुलित करने और वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारियों को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके अंतर्गत सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, हथियार बिक्री और सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहभागिता भी बढ़ाई है और 'क्वाड', ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ASEAN जैसे बहुपक्षीय मंचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. चीन से तनाव कम, लेकिन सीमा विवाद बरकरार रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्टूबर 2024 के अंत में भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के दो विवादित इलाकों से सेनाएं पीछे हटाने पर सहमति बनाई. हालांकि यह कदम सीमावर्ती तनाव को कुछ हद तक कम करता है, लेकिन सीमा विवाद अब भी अनसुलझा है. गौरतलब है कि 2020 में इसी इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में जानें गई थीं. PAK के आतंकी ठिकानों पर भारत की मिसाइल कार्रवाई अप्रैल 2024 के अंत में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद से जुड़े ढांचागत ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इसके बाद 7 से 10 मई के बीच दोनों देशों के बीच कई दौर की मिसाइल, ड्रोन, और 'लोइटरिंग म्यूनिशन' (आत्मघाती ड्रोन) से हमले हुए और भारी गोलीबारी भी हुई. 10 मई तक दोनों पक्षों के बीच पूर्ण युद्धविराम पर सहमति बन गई. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को आधुनिक बना रहा है और भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है. यह रणनीति पाकिस्तान की सैन्य सोच और सीमा पर उसकी आक्रामकता को दर्शाती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन की आर्थिक और सैन्य उदारता पर निर्भर है. चीन से मिले संसाधनों और तकनीकी सहायता के बल पर पाकिस्तान ना सिर्फ अपने सैन्य ढांचे को मजबूत कर रहा है, बल्कि परमाणु क्षमताओं को भी विस्तार दे रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान गठजोड़, भारत के लिए सामरिक रूप से दोहरा खतरा पैदा कर रहा है. एक तरफ LAC पर चीन का दबाव और दूसरी तरफ पाकिस्तान की परमाणु और सीमा पार पॉलिसी टेंशन बढ़ा रही है. पाकिस्तानी सेना के फोकस में रहेगा सीमा पार संघर्ष रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले साल में पाकिस्तान की सेना की शीर्ष प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय पड़ोसियों के साथ सीमा पार झड़पें शामिल रहेंगी. भारत के साथ सीमावर्ती तनाव, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियां और कश्मीर को लेकर आक्रामक बयानबाजी इसी पॉलिसी का हिस्सा हैं. यह बात खासतौर पर उल्लेखनीय है कि भारत पहले ही कई मौकों पर पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकवाद और नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम उल्लंघनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जता चुका है. रूस के साथ संबंध कायम, लेकिन निर्भरता घटी भारत 2025 तक रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखेगा, क्योंकि वो इन्हें अपने आर्थिक और रक्षा हितों के लिए जरूरी मानता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही मोदी सरकार ने रूस से सैन्य उपकरणों की नई खरीदारी में कटौती की हो, लेकिन रूस निर्मित टैंकों और लड़ाकू विमानों के बड़े भंडार के रख-रखाव के लिए अब भी भारत को रूसी स्पेयर पार्ट्स पर निर्भर रहना पड़ता है. यह सहयोग चीन-रूस के नजदीकी संबंधों के संतुलन के रूप में भी देखा जा रहा है. 'मेड इन इंडिया' पर जोर, सैन्य आधुनिकीकरण जारी भारत इस वर्ष भी 'मेड इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देगा, ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को सशक्त किया जा सके और सप्लाई चेन की चिंताओं को कम किया जा सके. भारत ने 2024 में अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण को जारी रखा. भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-I प्राइम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) और अग्नि-V मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) का परीक्षण किया. इसके साथ ही भारत ने अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी को भी नौसेना में शामिल किया, जिससे उसकी परमाणु त्रयी (nuclear triad) को मजबूती मिली.   recent visitors 60

दिल्ली में NDA की बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को दिल्ली में एकजुटता का प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक से तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए. राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्रवाई की सराहना, सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ. इसके साथ ही बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ तौर पर उभरकर सामने आए हैं. बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया. शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है.   एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने यह साबित कर दिया है कि 'जो हमसे टकराएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा.' यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. 'Operation Sindoor' ने सामान्य हिंदुस्तानियों को नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान किया है. केंद्र सरकार की पॉलिसी, सेना के शौर्य, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहस को हम सैल्यूट करते हैं. 'देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है' शिंदे का कहना था कि मोदी जी ने तीन दिन पहले ही कहा था, 'मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है'. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले. हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है. इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की. यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है. 'राष्ट्र हित के मामलों में सभी एकजुट हैं' एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, भारत किसी भी आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और यह भारत की शर्तों पर किया जाएगा. भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल स्वीकार नहीं करेगा. भारत आतंकवादियों और उन्हें प्रायोजित करने वाली सरकारों के बीच अंतर नहीं करेगा. आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के नेता विभिन्न देशों का दौरा करेंगे और शांति एवं आतंकवाद की बुराई को समाप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बातचीत करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी जी का एक स्टेट्समैन जैसा दृष्टिकोण है और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देता है कि राष्ट्रीय हित के मामलों में हम सभी एकजुट हैं. शिंदे ने कहा, एनडीए एक सुरक्षित, समृद्ध और एकजुट भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए दृढ़-निश्चय के साथ काम करना जारी रखने का संकल्प लेता है. अंत में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद के आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं. बैठक में 18 डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद इससे पहले एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी का बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया. एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण समेत अन्य नेताओं ने वेलकम किया. बैठक में UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शामिल थे. 18 डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे. दो प्रस्तावों पर मुहर एनडीए की अहम बैठक का मकसद सुशासन और विकास की नई योजनाओं के साथ-साथ सियासी भी है. बिहार चुनाव भी एक मुद्दा है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. दो प्रस्ताव भी पास किए गए. बैठक के क्या मायने? पहला प्रस्ताव भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर बधाई देने के लिए पारित किया गया. दूसरे प्रस्ताव में आगामी जनगणना के दौरान जातिगत आंकड़ों के संकलन के सरकार के फैसले की सराहना की गई. यह कदम खासतौर पर बिहार जैसे राज्य में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व की मांगों से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार में जाति आधारित राजनीति पर एनडीए विपक्ष को घेरने का मौका नहीं देना चाहता है. जानकारों का मानना है कि यह प्रस्ताव सामाजिक न्याय को लेकर एनडीए के दृष्टिकोण को मजबूती देता है, बल्कि विपक्ष की इस मुद्दे पर मोनोपॉली को चुनौती देता है. बैठक में शामिल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे पर अभिनंदन प्रस्ताव आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारियों की ओर इशारा करता है. 2024 में एनडीए-3 के गठन के बाद से ये पहली बड़ी बैठक है.   recent visitors 57

केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, झमाझम बारिश का अलर्ट

मुंबई इस बार देश में मॉनसून की एंट्री समय से पहले ही हो गई है। इससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून के पहुंचने से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, अभी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून के पहुंचने में तीन दिन बाकी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा, ''मॉनसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल, कोहिमा से होकर गुजरती है। मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु समेत कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।" महाराष्ट्र में, तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहले आगमन था, जब यह 23 मई को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। यह आमतौर पर 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।   recent visitors 53

आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा घमासान

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं, ऐसे में मैच नंबर 68 प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बावजूद अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इस सीजन में लय हासिल करने में विफल रही है और 13 मैचों में से पांच जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 11 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। recent visitors 55

रूस ने यूक्रेन पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा हमला, हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत, भीषण तबाही

रूस कैदियों की रिहाई के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दाग दिए। इस हमले से यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यह युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है। जानकारी के मुकाबले हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी एयर फोर्स ने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि नुकसान को पूरी तरह रोका नहीं जा सका। इस हमले में अपार्टमेंट्स और इमारतों को नुकसान हुआ है। कीव का कहना है कि रूस बलिस्टिक मिसाइल से भी हमला करने में चूक नहीं रहा है। जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया जिम्मेदार दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव में रूस के ड्रोन अटैक में एक 77 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा एक अपार्टमेंट बुरी तरह तहस-नहस हो गया। इमारत के चारों पर मलबा पड़ा हुआ है। इस हमले के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर अमेरिका को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ही जिम्मेदार हैं। जेलेंस्की ने कहा, अमेरिका और विश्व की चुप्पी व्लादिमीर पुतिन का उत्साहवर्धन कर रही है। रूस यूक्रेन पर आतंकी हमले कर रहा है। क्या यह उसपर प्रतिबंध लगाने के लिए काफी नहीं है? उन्होंने कहा कि बिना दबाव के कुछ भी बदलने वाला नहीं है। वहीं रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में ऐसे ही तबाही मचाते रहेंगे। वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिरए हैं। इनमें से 12 को मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किया गया। बता दें कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता हुई थी। दो घंटे से भी कम की इस बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया। यूक्रेन चाहता था कि रूस कम से कम एक महीने के सीजफायर के लिए तैयार हो। इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाया जाए। वहीं रूस सीजफायर के लिए तैयार नहीं था। दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई को लेकर डील हुई थी।   recent visitors 53

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे और ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा

अहमदाबाद आज अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस का सामना 10वें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। दोनों टीमों का ग्रुप चरण में ये आखिरी मुकाबला है। गुजरात की टीम की नजरें शीर्ष पर बरकरार रहने पर होंगी, जबकि सीएसके की टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।  सीएसके की पारी समाप्त चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे सीएसके 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाने में सफल रही। सीएसके ने गुजरात के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। सीएसके ने 18 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। कॉनवे अर्धशतक लगाकर आउट डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान ने शिवम दुबे को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। शिवम आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। इस तरह उर्विल और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई। उर्विल और कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। उर्विल 19 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे-उर्विल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी डेवोन कॉनवे और उर्विल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 101 रन बनाए हैं।  recent visitors 51