सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही ऐसी बात, जैसे हम लोगों को हत्या करने से नहीं रोक सकते वैसे ही

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन को विनियमित करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा। पीठ ने कहा कि वह केंद्र से पूछेगी कि वह इस मुद्दे पर क्या कर रहा है क्योंकि उसने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की सहायता भी मांगी गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने के ए पॉल की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिन्होंने दावा किया था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े ऐप का इस्तेमाल करने के बाद कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोग, अभिनेता और क्रिकेटर इन ऑनलाइन ऐप का प्रचार कर रहे हैं, जिसके कारण बच्चे सट्टेबाजी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए पॉल ने कहा, 'मैं यहां उन लाखों माता-पिता की ओर से पक्ष रख रहा हूं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने बच्चे खोए हैं। तेलंगाना में 1,023 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की, क्योंकि 25 बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेताओं/प्रभावशाली लोगों ने मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ किया।' उन्होंने यह भी दावा किया कि तेलंगाना में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, क्योंकि मामला मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का है। पीठ ने कहा कि वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकती क्योंकि ये समाज की विकृतियां हैं और कानून बनाकर लोगों को स्वेच्छा से सट्टेबाजी में लिप्त होने से नहीं रोका जा सकता। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, 'क्या किया जा सकता है? सैद्धांतिक रूप से हम आपके साथ हैं कि इसे रोका जाना चाहिए… लेकिन शायद आप इस गलतफहमी में हैं कि इसे कानून के जरिए रोका जा सकता है।' उन्होंने कहा, 'जैसे हम लोगों को हत्या करने से नहीं रोक सकते, वैसे ही कोई कानून लोगों को सट्टेबाजी या जुआ खेलने से नहीं रोक सकता।' पॉल ने कहा कि कुछ पूर्व क्रिकेटर भी इन ऐप को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके कारण बहुत से युवा सट्टेबाजी में लिप्त हो रहे हैं।   recent visitors 72

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हरकतें MP पुलिस की भी रडार पर, पूछताछ कर पुलिस टीम वापस लौटी

 उज्जैन यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद, उसके एक वीडियो को लेकर पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद पुलिस की पांच सदस्यीय टीम, ज्योति से पूछताछ के लिए हिसार गई। हालांकि, टीम वहां से खाली हाथ लौटी। जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर गई थी। उसने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद का एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। उज्जैन पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को पूछताछ के लिए हिसार गई थी। टीम वहां दो दिन रुकी और पूछताछ के बाद गुरुवार रात को वापस लौट आई। उज्जैन-इंदौर पहुंची, लेकिन वीडियो शेयर नहीं किए ज्योति के यू-ट्यूब चैनल Travel with JO पर उज्जैन और इंदौर के वीडियो अपलोड हैं। पहला वीडियो हिसार से उज्जैन की रेल यात्रा का है। जबकि दूसरा वीडियो इंदौर से दिल्ली की बस यात्रा का है। ज्योति एक ट्रैवल ब्लॉगर है। पर्यटन नगरी होने के बाद भी ज्योति ने यहां के वीडियो शेयर क्यों नहीं किए। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद टीम को पूछताछ के लिए भेजा गया था, लेकिन पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। अब टीम अन्य सोर्सेज से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योति ने उज्जैन से संबंधित कितने वीडियो बनाए और उन्हें अपलोड क्यों नहीं किया। पहले वीडियो में क्या? हिसार से ट्रेन में बैठते हुए ज्योति ने महाकाल मंदिर के बारे में बताया। रास्ते में भी वीडियो बनाया। उज्जैन रेलवे स्टेशन उतरते ही यात्री और ऑटो रिक्शा चालकों से चर्चा की। इस दौरान वो महाकाल मंदिर की भी बात कर रही है। दूसरे वीडियो में क्या? इंदौर से उज्जैन, नागदा, मंदसौर होते हुए राजस्थान और फिर दिल्ली तक के सफर के बीच ज्योति ने इंदौर-उज्जैन और नागदा के बारे में बताया। recent visitors 60

जोधपुर में अवैध रूप से रह रहे 153 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

जोधपुर राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 153 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। इन्हें सीकर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर लाया गया, जहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां से इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराकर उनके देश वापस भेजा जाएगा। सरकार की ओर से यह सख्त संदेश दिया गया है कि नया भारत अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है। राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए। पहले चरण में 148 नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था। अब दूसरे चरण में 153 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया है। यह कार्रवाई सीकर पुलिस की निगरानी में की गई, जिसमें नागरिकों को सीकर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और फिर वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया। recent visitors 70

स्‍मार्टफोन मार्केट में फ‍िर से सनसनी मचाने आए लावा का 5G स्‍मार्टफोन

नई दिल्ली भारतीय कंपनी लावा ने शुक्रवार को स्‍मार्टफोन मार्केट में फ‍िर से सनसनी मचाई है। कंपनी ने Lava Shark 5G नाम से नया और सस्‍ता 5जी फोन लॉन्‍च कर दिया है। ऐसे लोग जो अभी तक 4जी स्‍मार्टफोन चला रहे हैं या जिनके पास फीचर फोन है, उन्‍हें 5जी में स्विच करने के लिए एक सस्‍ता विकल्‍प मिल गया है। कंपनी दावा कर रही है कि इस फोन के जरिए लोगों को हाई-स्‍पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और परफॉर्मेंस में भी कोई रुकावट नहीं आएगी। नए लावा फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी, बड़ा डिस्‍प्‍ले ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं कि इसकी सटीक कीमत, कलर ऑप्‍शंस और बाकी खूबियां। कीमत Lava Shark 5G की कीमत 7 हजार 999 रुपये है। इसे दो कलर्स- स्‍टीलर गोल्‍ड और स्‍टीलर ब्‍लू में लाया गया है। फोन की सेल लावा के रिटेल आउटलेट्स और ई-स्‍टोर पर आज से शुरू हो गई है। स्‍पेसिफ‍िकेशंस Lava Shark 5G में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में यूनिसॉक का T765 ऑक्‍टा-कोर 5जी चिपसेट दिया गया है, जोकि 6एनएम प्रोसेस पर बना है। फोन में 4जीबी रैम दी गई है, जो 4जी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करती है। वर्चुअल रैम से मतलब है कि फोन के खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि फोन में 64 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। ऐसे में उम्‍मीद कम है कि आप ज्‍यादा स्‍टोरेज बचा पाएंगे और वर्चुअल रैम का इस्‍तेमाल कर पाएंगे। कैमरों की बात करें तो Lava Shark 5G में 13 मेगापिक्‍सल का एआई रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्‍स में सिर्फ 10वॉट का चार्जर कंपनी दे रही है। लेकिन प्राइस के आगे हम इसे कोई कमी नहीं मानते क्‍योंकि बड़ी कंपनियों और फ्लैगशिप फोन बेचने वाले ब्रैंड्स ने तो अपने बॉक्‍स से चार्जर ही हटा दिया है। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 ओएस Lava Shark 5G फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। यह अभी तक मार्केट में मौजूद लेटेस्‍ट एंड्रॉयड सिस्‍टम है। लावा फोन्‍स में स्‍टॉक एंड्रॉयड का एक्‍सपीरियंस मिलता है। ऐसे में आपको ब्‍लोटवेयर ना के बराबर मिलेंगे और यूजर एक्‍सपीरियंस बेहतर रहेगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन पर भी जानकारी दी है। बताया है कि Lava Shark 5G में स्‍टाइल‍िश ग्‍लॉसी बैक दिया गया है। 5जी कनेक्टिविटी के अलावा यह फोन आईपी54 रेटिंग के साथ है, जिसका मतलब है कि काफी हद तक धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा। कंपनी फ्री सर्विसऐटहोम की सुविधा एक साल की वॉरंटी के साथ दे रही है। यानी अगर एक साल तक कोई परेशानी आई तो आपको कस्‍टमर सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सर्विस आपको घर पर पहुंचकर दी जाएगी। recent visitors 65

अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले राजेश पांचाल को सर्वोच्च वीरता सम्मान, सम्मान समारोह से ठीक पहले पिता का हुआ निधन

बांसवाड़ा जिले के खमेरा गांव के निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडो राजेश पंचाल को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। राजेश पंचाल 30 जनवरी 2024 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुड़ियम में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिशन के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस और वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र के लिए चुना गया। शौर्य चक्र सम्मान समारोह की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर थी। राजेश पंचाल 20 मई को अपने पिता केशव पंचाल के साथ चित्तौड़गढ़ से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ट्रेन जब कोटा पहुंचने वाली थी, तभी सफर के दौरान उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका दुखद निधन हो गया। इस असामयिक हादसे के बाद राजेश पिता के पार्थिव शरीर को लेकर वापस बांसवाड़ा लौटे। 21 मई को अंतिम संस्कार के बाद, उन्होंने अपने आंसू पोंछे और गुरुवार को फिर से नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राजेश पंचाल की यह उपलब्धि जहां पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बनी, वहीं बेटे को राष्ट्रपति से सम्मानित होते देखने की उनके पिता की अंतिम ख्वाहिश अधूरी रह गई।   recent visitors 80

चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट XI में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम की दीवान कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी है, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि पुजारा ने अपनी इस टीम में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रखा है जिसने अभी तक 45 ही मुकाबले खेले हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि इस खिलाड़ी की गितनी ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में की जानी चाहिए। आईए एक नजर डालते हैं चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI पर- पुजारा ने स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, "ओपनर्स का कॉम्बिनेशन अजीब है, दोनों ही बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं, लेकिन शांत और संयमित सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग बहुत आक्रामक हैं। इसलिए, यह अलग तरह से हो सकता है। नंबर 3. राहुल द्रविड़।" जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उनका नाम लेने के बजाय द्रविड़ क्यों कहा, तो दिग्गज बल्लेबाज ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि, "वे एक बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।" पुजारा और द्रविड़ दोनों ने ही भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। द्रविड़, जिन्हें 'भारतीय क्रिकेट की दीवार' के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने164 टेस्ट मैचों में 270 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 13288 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 203* के हाईएस्ट स्कोर के साथ 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सफेद जर्सी में भारत के लिए आखिरी मैच WTC फाइनल के रूप में 2023 में खेला था। पुजारा ने नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके डेब्यू के साल के आधार पर सचिन और कोहली के नंबर चुने हैं। सचिन चौथे नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने विराट से पहले डेब्यू किया था। पुजारा ने छठे नंबर पर लक्ष्मण को रखा है, उन्होंने कहा कि उनकी बहुत ज्यादा तीरफ नहीं होती, मगर उन्होंने बहुत योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने एक मजबूत बॉलिंग अटैक चुना, जिसमें दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने लीजेंड अनिल कुंबले के साथ आर अश्विन को रखा, वहीं पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जहीर खान को जगह दी। बुमराह का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाले इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 45 ही टेस्ट मैच खेले है जिसमें 19.40 की औसत के साथ 205 विकेट चटकाए हैं। पुजारा ने अपनी इस टीम के विकेट कीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को ही चुना है, ताकि उनके पास एक अन्य खिलाड़ी को चुनने का विकल्प हो। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह चुनते तो किसे चुनते तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। टीम के विकेटकीपर के चयन पर पुजारा ने कहा, "एमएस धोनी और ऋषभ पंत करीब हैं। अभी यह एमएस धोनी हैं क्योंकि ऋषभ पंत एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके करियर के अंत में मुझे यह कहना होगा कि यह ऋषभ पंत हो सकते हैं।" चेतेश्वर पुजारा ऑल टाइम टेस्ट XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, आर अश्विन, कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह   recent visitors 54

शहडोल में डॉक्टर-पुलिस में मारपीट, ASI समेत छह पुलिसकर्मियों पर FIR, Doctor फैमिली पर भी हुआ केस, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

 शहडोल शहडोल जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना ने चिकित्सा समुदाय में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर, अरविंद शाह ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत 24 मई को स्थानीय एसडीएम कार्यालय में सभी प्रभावित व्यक्तियों और संगठनों से कथन दर्ज कराने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 16 मई की रात को हुई थी, जब छह पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णेन्दु द्विवेदी के साथ मारपीट की। डॉ. द्विवेदी को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं, उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ ने कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार अमानवीय और असंवेदनशील है, जो लोक सेवा आचरण नियमों के विपरीत है। डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप सोहागपुर थाने के एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ रैकवार, हरेंद्र सिंह और आरक्षक पवन सिंह पर लगा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और म. प्र. मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जैसे विभिन्न संगठनों ने भी अपनी आवाज उठाई है। डॉ. केदार सिंह, जिला दंडाधिकारी ने एसडीएम अरविंद शाह को प्राधिकृत जांच अधिकारी नियुक्त किया है, और उन्हें 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संघ के प्रवक्ता ने कहा,  हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं। यह न केवल एक चिकित्सक के खिलाफ की गई हिंसा है, बल्कि यह पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए एक खतरा है। हमें न्याय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में अभी तक कोई निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चिकित्सा समुदाय में भय और आक्रोश व्याप्त है।   क्या था मामला? ये घटना दो दिन पहले शुक्रवार की देर रात की बताई गई है, जब जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी रात को ड्यूटी से लौटकर अपने घर के कुछ दूर अपनी कार में बैठे थे. तभी वहां से सोहागपुर थाने के ASI गस्त के दौरान वहां से गुजरे. तो कार सड़क के के किनारे खड़ी पाया. कुछ देर बाद लगभग देर रार डेढ़ बजे जब वो गस्त से दोबारा लौटे तब भी कर दिखी, तब  ASI शुभवंत चतुर्वेदी कर के पास जाकर डॉक्टर से पूंछतांछ की की आप कौन है ,क्यो देर रात यहां है, इसी बात को लेकर डॉक्टर भड़क गए,और डॉक्टर ,ASI के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान ASI ने कार की चाबी ले ली, तब डॉक्टर और भड़क गया,और ASI के बीच झूमाझटकी गुत्थमगुत्था होने लगी, झूमाझटकी में ASI की वर्दी भी फट गई. इसी दौरान ASI के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी घटना का वीडियो बना रहा था उसका मोबाइल भी डॉक्टर ने गिरा दिया. डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता भी वह पहुच गए. ASI ने किसी तरह अपने को छुड़ाकर सेट काल कर अन्य पुलिस वालो को बुला लिया. और फिर आये पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की , और उसे सोहागपुर थाने ले जाकर घण्टो बैठाए रखा. डॉक्टर का आरोप है कि उसके साथ पुलिस वालो ने जमकर मारपीट की. लात घुसो डंडे से पीटा.जिससे उसे काफी चोटआई. डॉक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका मेडिकल हुआ. और पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर के बयान लिए. डॉक्टर मिले कमिश्नर से इस घटना के बाद शनिवार को डॉक्टरों का एक दल शहडोल कमिश्नर से मिला और कार्रवाई कि मांग की. रविवार को डॉक्टर असोसिएशन से एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की. एसपी ने पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को जांच सौपी और जांच होने तक ASI को लाइन अटैच कर दिया. दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट सोमवार को डॉक्टर की पत्नी ने सोहागपुर थाने में अपने पति डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं, ASI शुभवंत चतुर्वेदी ने भी एक रिपोर्ट डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई. तब पुलिस ने ASI समेत 6 पुलिस कर्मियों और डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.   recent visitors 59