अंतरिम सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों पर अपनी निराशा भी व्यक्त की, बांग्लादेश में सबकुछ ठीक नहीं, खतरे में यूनुस की कुर्सी

ढाका बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अशांति के बीच सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस वर्ष दिसंबर तक चुनाव हो जाए और एक निर्वाचित सरकार कार्यभार संभाले। अखबार के अनुसार, उन्होंने अंतरिम सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों पर अपनी निराशा भी व्यक्त की। यह बयान अंतरिम सरकार की ओर से संसदीय चुनावों के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप की घोषणा नहीं किए जाने के बाद आया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जमान ने कहा कि इस मामले में उनका रुख पहले जैसा है। एक निर्वाचित सरकार को देश के भविष्य की दिशा तय करने का अधिकार है। कैबिनेट से हटाने की मांग दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सहित कई राजनीतिक दल दिसंबर तक संसदीय चुनावों की मांग कर रहे हैं। बीएनपी कार्यकर्ताओं ने ढाका में मुख्य सलाहकार के निवास के बाहर प्रदर्शन कर दो छात्र सलाहकारों को अंतरिम सरकार की कैबिनेट से हटाने की भी मांग की है। अंतरिम सरकार एनसीपी का समर्थन कर रही हालांकि, छात्रों द्वारा संचालित पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) चुनावों से पहले मौलिक सुधारों की मांग कर रही है। कथित तौर पर अंतरिम सरकार एनसीपी का समर्थन कर रही है। सेना प्रमुख ने भीड़ हिंसा या संगठित हमलों के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठित भीड़ के नाम पर अराजकता या हिंसा सहन नहीं किया जाएगा। मानवाधिकार संस्था ने अवामी लीग पर प्रतिबंध को मनमाना बताया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी संस्था मानवाधिकार वाच ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ¨नदा की है। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पर लगाया गया प्रतिबंध मनमाना है। यह हसीना और उनकी पार्टी के समर्थकों के अधिकारों का दमन है। नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अंतरिम सरकार ने 12 मई को संशोधित आतंकवाद विरोधी कानून के तहत अवामी लीग को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया था। यह तबतक भंग रहेगी जब तक विशेष न्यायालय, पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मौत के मामले में सुनवाई पूरी नहीं कर लेता। संस्था ने कहा कि हाल के विधायी प्रयास से मौलिक स्वतंत्रताओं को कमजोर करने का जोखिम बढ़ गया है। recent visitors 81

भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलवुड में नहीं बनायी गयी: राजकुमार राव

मुंबई, जानेमाने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि भूल चूक जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनायी गयी है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं जबकि शादी 30 को है। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आये राजकुमार राव ने कहा, भूल चूक माफ बेहद कमाल की फिल्म है। करण शर्मा ,जो इस फिल्म के निर्देशक भी है, उन्होंने बेहद शानदार कहानी लिखी है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म नहीं बनायी गयी है। ‘भूल चूक माफ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का अच्छा मेल देखने को मिलेगा।यह फिल्म दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। इस मौके पर वामिका गब्बी ने बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। मैडॉक फिल्मस की फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने पहली बार काम किया है और वह इसके लिये काफी नर्वस थी।उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शानदार फिल्म बनायी है। मेरे माता-पिता ने भूल चूक माफ देखी है और उन्हें पसंद आयी है। मुझे उम्मीद है दर्शक भूल चूक माफ को अपना प्यार देंगे। निर्देशक करण शर्मा ने कहा कि राजकुमार राव, वामिका गब्बी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। हमलोगों ने 50 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। सभी कलाकार और क्रू का सपोर्ट मिला। दर्शकों को राजकुमार और वामिका की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयेगी। फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव समेत अन्य कलाकार हैं। यह 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   recent visitors 69

जिले में विशेष डीसीसी/डीएलआरसी बैठक संपन्न

एमसीबी आज जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक (दिसंबर 2024 एवं मार्च 2025 तिमाही हेतु) कलेक्ट्रेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, आरबीआई एलडीओ दीपेश तिवारी, नाबार्ड डीडीओ हर्ष गौरव, क्षेत्रीय प्रमुख सीआरजीबी अमित, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, बैंकों के जिला समन्वयक, तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं से संबद्ध सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, तथा वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं समन्वय एलडीएम संजीव पाटिल द्वारा किया गया। recent visitors 60

आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती, यह समस्त मानवता और पूरी दुनिया के लिए खतरा: डॉ. अली राशिद

अबू धाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान की सच्चाई से दुनिया को रूबरू करवाने के लिए विभिन्न दलों के भारतीय सांसद अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अहम बैठक की। इस दौरान सांसदों की यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुमामी से भी मुलाकात हुई। डॉ. अली राशिद ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती। यह समस्त मानवता और पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने आगे कहा, "हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद केवल एक राष्ट्र या क्षेत्र के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक खतरा है। हमारा मानना ​​है कि हमें एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में एक साथ आना चाहिए, विशेष रूप से संसद सदस्यों को, हमें योजना और रणनीति बनाने पर काम करना चाहिए और मानवता के लिए बेहतर भविष्य बनाने में लगना चाहिए… यह बैठक आतंकवाद का मुकाबला करने और हमारे लोगों और क्षेत्र के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है।'' आतंकवाद से लड़ने के भारत के प्रयासों पर डॉ. राशिद ने कहा कि हम पहले से ही सहयोग कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत एक रणनीतिक साझेदार है, यह सिर्फ सरकार के साथ ही नहीं बल्कि इसके लोगों के साथ भी है।" बता दें कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (UAE), लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन के लिए रवाना हुआ है। सरकार पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। वहीं श्रीकांत शिंदे ने कहा कि हमने यूएई समकक्षों के साथ बहुत ही अहम बैठक की। हमने रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी से मुलाकात की। हमने सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान के साथ भी बैठक की। मुझे लगता है कि यूएई आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यूएई द्वारा दिया गया स्पष्ट संदेश था- हम भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं, आतंकवाद से लड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है क्योंकि यूएई जैसा देश, जो एक ऐसे पड़ोस में है जहां विविधता यूएई की मुख्य संस्कृति है – भारत की तरह, भारत भी एक बहुत ही विविध राष्ट्र है। 'यह मानवता पर हमला है' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि यूएई जैसा देश इन कठिन समय में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मुझे लगता है कि यूएई समकक्षों से संदेश बहुत स्पष्ट रहा है कि हम हैं इस आतंकवाद के खिलाफ आपके साथ हूं और संदेश दिया गया कि किसी भी धर्म के नाम पर आतंकवाद नहीं पनप सकता। दोनों मंत्रियों की ओर से एक बात बहुत स्पष्ट थी। यह दोनों देशों और पड़ोस के देशों की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आतंकवाद केवल भारत से संबंधित नहीं है, संदेश दिया गया कि यह केवल भारत पर हमला नहीं है बल्कि मानवता पर हमला है। मुझे लगता है कि इन सभी का बहुत महत्व है। यूएई भारत पर हमले की निंदा करने वाला पहला देश है।''   recent visitors 61

मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया

नई दिल्ली देश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदला दिखा। बुधवार को देश के कई राज्यों में आफत की बारिश देखने को मिली। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया। दिल्ली एनसीआर में बुधवार हुई बारिश ने तगड़ी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और सटे इलाकों में 79 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को जड़ से उखाड़ दिया। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानिए अचानक क्यों होने लगी इतनी बारिश? भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असामान्य रूप से जल्दी हुई बारिश मौसम के बदलते पैटर्न के कारण है। विभाग का कहना है कि ये बदलाव आगे सक्रिय मानसून सीजन का संकेत हो सकता है। वहीं, मानसून को लेकर भी IMD ने बड़ी अपडेट दी है। मानसून पर लेटेस्ट अपडेट जानिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जारी अपने प्रेस रिलीज में बताया कि अगले 2-3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया कि देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने कहा कि 22 से 28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 25 से 28 मई के दौरान गुजरात राज्य में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले एक- दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और 25 और 26 मई को पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? गत 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात क्षेत्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ तूफानी हवाएं चलीं। इसके अलावा कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। अगले 24 घंटे में तापमान में भी दिखेगा बदलाव मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, विभाग ने कहा कि इस गिरावट के बाद फिर 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। recent visitors 86

अनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव

बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज  एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की  12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।        राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ करते हुए  अनुशासन एवं समय नियोजन को सफलता का मूलमंत्र  बताया। एवं प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेकर  शिविर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरिता पाण्डेय नें शिविर संचालक रेंजर विभाग के दायित्व का निर्वहन किया एवं संचालक मंडल को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं गाइड विभाग की शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहित राज्य और अन्य राज्यों से लीडर ट्रेनर व सहायक प्रशिक्षक शामिल हुए ।         प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य सचिव कैलाश सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 41 गाइड कैप्टन एवं 23 रेंजर लीडर शामिल हुए। इस 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिमालय वुड बैज हेतु निर्धारित सभी पाठ्यक्रम एवं उद्देश्य को शामिल किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व ,स्काउट नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना से लेकर चिन्ह सेल्यूट ,बाया हाथ मिलाना, सभी सोपानों की गांठें एवं लेसिंग,पाइनरिंग , प्राथमिक चिकित्सा ,अनुमान लगाना , मैपिंग, माइक्रोटीचिंग ,कैम्प पीचिंग, कैरियर काउंसलिंग,बी.पी. सिक्स व्यायाम व ध्वज शिष्टाचार ,रात्रिकालीन हाईक सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजी गई।     शिविर समापन की पूर्व संध्या पर महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के अध्यक्ष एवं निर्देशक अजय श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि श्रीमती  रश्मि श्रीवास्तव बिलासपुर प्रमुख रूप से आमंत्रित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने की। सम्मानित अतिथियों ने वर्तमान परिदृश्य में स्काउटिंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर जोर दिया । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की। recent visitors 56

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही

तमिलनाडु तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन में हुए कथित घोटाले की जांच कर रही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने ईडी पर संविधान के उल्लंघन के भी आरोप लगाए। कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही एजेंसी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। दरअसल, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई चल रही थी। याचिका में मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से ईडी को मिली जांच की स्वतंत्रता को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय ने TASMAC में ईडी को कथित 1 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए खुली छूट दे दी थी। सीजेआई ने कहा, 'यह अपराध निगम के खिलाफ कैसे हो सकता है? निगम के खिलाफ आपराधिक मामला। आपका प्रवर्तन निदेशालय सभी सीमाएं लांघ रहा है। कार्यवाही पर रोक लगाएं। जब अधिकारियों के खिलाफ FIR हैं, तो वहां ईडी क्यों जा रही है। ईडी हलफनामा दाखिल करे।' उन्होंने आगे कहा, 'ईडी संविधान का उल्लंघन कर रही है। ईडी वाकई सीमाएं लांघ रही है।' इसपर एएसजी एसवी राजू ने कहा, 'यहां एक बहुत बड़ा घोटाला है। मुझे जवाब दाखिल करने दें।' सीजेआई ने यह भी कहा कि ईडी संघीय ढांचे को तबाह कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी सीमाएं लांघी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। ED की जांच मार्च में एजेंसी ने दावा किया था कि TASMAC के काम में कई अनियमितताएं मिली हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा था कि 1000 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी मिली थी। ईडी ने कीमत तय करने में भी धोखाधड़ी किए जाने की बात कही थी। इसके साथ ही एजेंसी लगातार छापे भी मार रही थी। बीते सप्ताह ही रेड की गई थी और उस दौरान PMLA के तहत 10 ठिकानों की तलाशी ली गई थी। ईडी का दावा था कि उसे छेड़छाड़ किया गया डेटा मिला था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि टेंडर वितरण के समय धोखाधड़ी गई थी। इसके बाद तमिलनाडु के एक्साइज मंत्री एस मुत्थुस्वामी ने ईडी पर सरकारी अधिकारियों को परेशान करने और राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ईडी के पास अनियमितताओं को लेकर कोई सबूत नहीं है।   recent visitors 64