राजस्थान रॉयल्स भी आज अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी, ऐसे में उसकी योजना भी कुछ ऐसा ही करने की होगी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी राजस्थान रॉयल्स। दोनों ही टीमें अब आईपीएल में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अब दोनों अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेल रही हैं। इसके साथ ही उनकी नजर अगले सीजन के लिए तैयारियों पर भी होगी। इस तरह से देखा जाए तो इस मैच में दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को मौका देने पर जोर देंगी जो उनकी भविष्य की योजनाओं में फिट बैठेंगे। राजस्थान रॉयल्स भी आज अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी। ऐसे में उसकी योजना भी कुछ ऐसा ही करने की होगी। वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर अगर बात चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देना शुरू भी कर दिया है। इसका नतीजा भी उन्हें देखने को मिलने लगा है। सीएसके ने आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल जैसे युवा चेहरों को मौका दिया है। इन चेहरों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि अगले सीजन में भी यह अच्छा प्रदर्शन करके अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने में मदद करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी के लिए एसेट बनकर रहेगा। राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदू हसरंगा, क्वीना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारुकी चेन्नई किसको देगी मौका अगर इस मैच की बात करें तो यहां पर एक बार फिर से बल्लेबाजों की तूती बोलने के आसार हैं। पिछले मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपने बल्ले से यहां पर धमाल मचाया था। दोनों ने मिलकर 200 रन के लक्ष्य को मजाक बनाकर रख दिया था। इसमें साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया था। अनुमान है कि चेन्नई और राजस्थान के मैच में भी पिच का अंदाज कुछ ऐसा ही रहेगा। ऐसे में चेन्नई इस मैच में विदेशी खिलाड़ियों में ब्रेविस, नूर अहमद, डेवोन कॉन्वे और मथीशा पथिराना को मौका दे सकती है। सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉन्वे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आर अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। recent visitors 52

महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा- मुख्यमंत्री साय

रायपुर राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अटल आवास क्रमांक 226 के हितग्राही तुषार को अपने हाथों से चाबी सौंपी और उन्हें गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अन्य हितग्राहियों को भी उनके मकान की चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर, निरीक्षण दौरे, विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन जैसे विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय का प्रदेश के गांव-गांव में आकस्मिक दौरा समाधान शिविर में उनकी स्वयं की मौजूदगी और जनसमस्याओं का निदान सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिससे आमजनता में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। recent visitors 39

हत्याकांड के आरोपी ने सेंट्रल जेल में किया सुसाइड,टॉवेल से फंदा बनाकर लगाई फांसी

ग्वालियर  बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड के आरोपी शिवम जादौन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई और पिता के साथ चिराग शिवहरे हत्याकांड में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद था। बीती रात बंद पड़ी डबल स्टोरी बैरक के पीछे शिवम ने अपनी साफी को फाड़ कर फांसी लगा ली। सुबह जब शिवम जादौन अपनी बैरक में नहीं मिला। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद जेल के प्रहरी को शिवम जादौन आखंड क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला। जेल अधीक्षक ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का जुलाई 2023 में जिंदा जलाकर कत्ल कर दिया गया था। उसका जला हुआ शरीर कलेक्ट्रेट के सामने वाले जंगल में मिला था। इस मामले में युवती सहित शिवम और उसके भाई और पिता को भी नामजद किया गया था। युवती की जमानत हो चुकी है। दो दिन पहले ही शिवम जादौन की जमानत कोर्ट से खारिज हुई थी। डिप्रेशन के कारण उठाया कदम पता चला है कि उसका चिराग शिवहरे कत्ल को लेकर अपना ही भाई से विवाद था। वह अपने भाई से इस कत्ल को लेकर नाराज था। संभावना जताई जा रही है कि अवसाद के कारण शिवम ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शिवम जादौन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जयारोग्य अस्पताल के लिए भेज दिया है। भाई के किए की सजा काट रहा हूं बताया जा रहा है कि मृतक इन सब के लिए भाई को जिम्मेदार मानता था। जब भी कोई उससे जेल में मिलने जाता था। तो वह बहुत दुखी होता था, ओर कहता था कि भाई के किए कि सजा भुगत वो रहा है। वहीं जमानत पर छूटी भाई की प्रेमिका के मिलने आने पर भी दोनों को इस कांड के लिए दोषी मानता था। और कहता भी था कि सब तुम्हारी वजह से हो रहा है। recent visitors 46

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेल गतिविधियों में जुनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवोदित खिला़ड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में आयोजित शिविर में जुनियर एवं सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चे एवं खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, वॉलीवॉल, फुटबाल, एथलेटिक्स आदि खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक किया जा रहा है। सब जुनियर वर्ग में 8 से 14 वर्ष और जुनियर वर्ग में 14 से 20 वर्ष आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह शिविर आगामी 31 मई तक चलेगा। recent visitors 28

पापा की दारुबाज परियां : इंदौर में नशे में धुत लड़के-लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे

इंदौर नाइट क्लब, नशा और फिर जरा सी बात पर WWE जैसी फाइट। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर नशे की हालत में लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। गंदी गालियां देते हुए मारपीट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मल्हार मेगा मॉल के बाहर लाइट हाउस पब में रोज की तरह लड़के-लड़कियां शराब और नाच-गाने की मस्ती में झूम रहे थे। नाचने के दौरान धक्का लगने से कुछ लड़के-लड़कियों की दूसरे गुट से भिडंत हो गई। मामूली बात ने देखते ही देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया। पब से लड़ते हुए सभी बाहर आ गए और फुटपाथ पर एक दूसरे को गिराकर पीटने लगे। नशे में चूर लड़कियां भी एक दूसरे को पीटने लगीं। एक-दूसरे के बाल खींचकर गिराती और लात-घूसे बरसाती दिखीं। ऊपर से गंदी गालियां भीं। इस हाईवॉल्टेज ड्रॉमा को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे तो बाकी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष पूरी तरह से शराब के नशे में डूबे थे और किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मौके पर बीट जवान पहुंचे। काफी देर बाद हंगामा शांत हो पाया। विजयनगर थान के टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि एक लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। 20 साल की नेहा अजनार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी दोस्त के साथ मल्हार मेगा मॉल के क्लब में गई थी। क्लब से बाहर निकलते समय काली शर्ट पहने एक लड़के ने पीछे से कॉमेंट किया। बाहर निकलने के बाद उन लड़के लड़कियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। recent visitors 35

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। इसके बिना जीवन अधूरा है। यह न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि समग्र विकास का आधार भी है।” वे आज सवेरे मुंगेली जिला मुख्यालय में जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आदर्श विद्यार्थी के पाँच गुण “काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित, मेहनती और लक्ष्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी। एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया के प्रभाव पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाएं और बुराई से दूर रहें। श्री साय ने अपने छात्र जीवन के संघर्ष साझा करते हुए बताया कि अविभाजित रायगढ़ जिले में शिक्षा के अवसर सीमित थे। नटवर स्कूल ही एकमात्र विकल्प था। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, कभी निराश न होने और परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।         मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ जैसे शैक्षणिक नवाचारों की सराहना की और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में आधुनिक ग्रंथालय स्थापित किए जाएं। उन्होंने मुंगेली जिला ग्रंथालय की सराहना करते हुए बताया कि यह ग्रंथालय अब तक सैकड़ों युवाओं की सफलता की नींव बन चुका है। उन्होंने इसे केवल अध्ययन का स्थल न मानकर एक सफलता केंद्र बताया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को तोप सिंह कुंभकार द्वारा उनके चित्र का हस्तनिर्मित छायाचित्र तथा भगवद् गीता और अन्य स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। गौरतलब है कि जिला ग्रंथालय में वर्तमान में यहाँ 4780 से अधिक पुस्तकों का संग्रह, 893 पंजीकृत सदस्य, 32 टेबल, 11 सीसीटीवी कैमरे हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। recent visitors 42

रायपुर : राज्यपाल डेका ने बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 टी.बी मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 30 टी.बी. मरीजों की मदद के लिए निःक्षय मित्र बनते हुए 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इस सहायता से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। राज्यपाल डेका ने बिलासपुर जिले के 10 टी.बी. मरीजों को एक वर्ष के लिए 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कोरिया जिलों के 10-10 टी.बी. मरीजों को भीे प्रति माह पांच सौ रूपये के मान से एक वर्ष के लिए 60-60 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है।   उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त बनाना लक्ष्य है। डेका ने राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जन सहयोग पर बल दिया है। जिलों के दौरों के दौरान वे स्वयं मरीजों की जानकारी लेते हैं और उनके लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाती है। recent visitors 27