14 अप्रैल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से लगा विराम

14 अप्रेल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से विराम लग जाएगा। 12 जून को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। ऐसे में मान्यतानुसार गुरु ग्रह के उदय होने तक फिर विवाह नहीं होंगे। जून में अंतिम विवाह मुहूर्त 8 जून को है। गुरु ग्रह 9 जुलाई तक अस्त रहेंगे। वहीं, 6 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इस कारण जुलाई से 1 नवंबर तक विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। इस तरह 8 जून से 1 नवम्बर के बीच विवाह समारोहों पर विराम रहेगा। 8 जून तक महज 13 दिन ही विवाह मुहूर्त बचे हैं। इसे देखते हुए विवाह स्थलों की बुकिंग तेज हो गई है। मई में आठ जून में पांच ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मई में 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह होंगे। वहीं जून में महज 5 दिन ही विवाह के मुहूर्त बाकी हैं। 2, 4 , 5, 7 व 8 जून को ये मुहूर्त हैं। इस तरह इस सीजन में अब 13 विवाह मुहूर्त बचे हैं। बुकिंग जोरों पर मई व जून में अब विवाह के कम मुहूर्त होने के चलते शहर के मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों की बुकिंग जोरों पर है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी बुकिंग जोरों पर चल रही है। विवाह की खरीदारी का दौर भी जमकर जारी है। सराफा बाजार में विवाह के लिए आभूषण खरीदने लोग उमड़ रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों से सराफा बाजार में बिक्री बढ़ गई है। टेंट व्यापारियों ने बताया कि इन बुकिंग अच्छी हुई है। 27 दिन तक गुरु अस्त, फिर चातुर्मास ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु व शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में 12 जून से से 9 जुलाई के बीच गुरु ग्रह 27 दिन के लिए अस्त होने वाले हैं। गुरु ग्रह अस्त होने के कारण विवाह कार्य नहीं होगा। वहीं 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लगने के चलते विवाह नहीं होंगे। recent visitors 63

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, अगर मैं कोच होता तो कभी ऐसा नहीं करने देते

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर बातें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद ही शुरू हो गई थी। उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ना सिर्फ वह सीरीज हारी थी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का भी सपना चकनाचूर हुआ था। रोहित ने अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच से बाहर बैठने का फैसला किया था। रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर गौतम गंभीर की जगह वह कोच होते तो रोहित को कभी ऐसा नहीं करने देते। उन्होंने यह बात IPL के दौरान खुद हिटमैन को बताई। रवि शास्त्री ने ICC से बिना गौतम गंभीर का नाम लिए कहा, “मैंने रोहित को टॉस के समय बहुत बार देखा। टॉस के समय आपको बोलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। हालांकि मैंने एक मैच में उनके कंधे पर हाथ रखा था। मुझे लगता है कि यह मुंबई में था और मैंने उनसे कहा था, अगर मैं कोच होता तो आप आखिरी टेस्ट मैच से बाहर नहीं बैठते। आप आखिरी टेस्ट मैच खेलते क्योंकि सीरीज खत्म नहीं हुई थी। और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 2-1 के स्कोर के साथ हार मान लेता। अगर आपकी मानसिकता ऐसी है कि आपको लगता है कि आप… यह कोई स्टेज नहीं है, तो आप टीम छोड़ देते हैं।” शास्त्री ने आगे कहा, "वह 30-40 रन का मैच था और यही मैंने उनसे कहा था। सिडनी में पिच बहुत तीखी थी। वह जिस भी फॉर्म में हों, वह मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह जाते, स्थिति को समझते और ऊपर 35-40 रन बनाते, तो आप नहीं जानते क्या हो सकता था। वह सीरीज बराबरी पर होती। लेकिन यह हर किसी का अपना होता है। दूसरे लोगों की अलग-अलग शैली होती है। यह मेरी शैली होती और मैंने उन्हें यह बता दिया। यह लंबे समय से मेरे दिल में बैठा हुआ है। मुझे इसे बाहर निकालना था। और मैंने उन्हें यह बताया।" अगर रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट खेलते और कुछ रन बनाकर भारत को जीत दिलाते तो वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होती। इस स्थिति में ना तो रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली पर कोई गाज गिरती। हालांकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद भी हार नहीं मानी थी, उन्होंने आखिरी टेस्ट के दौरान कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। मगर इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अचानक संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही अपनी फॉर्म खो चुके थे, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में उनका बल्ला शांत था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत 2012 के बाद पहली बाहर घर पर कोई सीरीज हारा था।   recent visitors 50

दो समुदायों के बीच फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर झगड़ा, आसपास खड़े ठेलों में लगाई आग

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेलों पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस नें मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।   recent visitors 46

लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स   78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।” ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। recent visitors 47

10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आधिकारिक तौर IPL 2025 से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था, मगर लगभग 10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क के ना लौटने की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को बताई जा रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। उन्होंने IPL से ऊपर देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है। अब सवाल यह है कि क्या बीच सीजन में टीम का साथ छोड़ने की वजह से मिचेल स्टार्क की सैलरी पर कोई असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है, हां। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, अगर दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को आईपीएल 2025 के अपने वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा। इसका मतलब यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बीच में IPL छोड़ने पर 3.92 करोड़ का नुकसान होगा। अगर ऐसा होता है, तो स्टार्क को IPL सैलरी के रूप में 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें स्टार्क की कमी जरूर खलेगी। नॉकआउट में वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। उन्होंने पिछले साल केकेआर के लिए ऐसा करके दिखाया था। कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ समीकरण दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर डीसी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम को तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।   recent visitors 51

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुए उपचाररत जवानों से शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके उपचार की जानकारी भी डॉक्टर्स से ली। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों को इन जवानों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो इन जवानों को उच्च चिकित्सा संस्थान में भी भिजवाएं। चिकित्सकों ने बताया कि जवानों का इसी अस्पताल में समुचित उपचार हो जाएगा। घायल जवानों में कांस्टेबल संतोष कुमार को आंख में गंभीर चोट आई है और हेड कांस्टेबल विशाल सिंह भी चोटिल है। दोनों का सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। यह दोनों जवान सीटीजी होप फोर्स के सदस्य हैं और 25वीं बटालियन में पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देखकर कहा कि दोनों जवानों के बेहतर इलाज के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। जवानों का हर संभव इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की जांच के निर्देश भी दिये हैं। जयप्रकाश लखेरा और इनके परिजन से भी मिले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाणगंगा चौराहे पर विगत दिवस हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जय प्रकाश लखेरा से भी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने लखेरा को आश्वस्त किया कि उनका समुचित इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखेरा के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।   recent visitors 36

अब पाकिस्तान के अखबार ने ही खोल दी PAK PM के झूठ की पोल, AI जेनरेटेड अखबार के जरिेए झूठा दावा

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाए पाकिस्तान अब नए-नए दावे करने में जुटा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं. इस बीच उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स का लोहा माना है और उसे आसमान का Undisputed King बताया है. इशाक डार ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि ये हम नहीं कह रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया कह रहा है. टेलीग्राफ ने लिखा है कि PAF आसमान का बेताज बादशाह है. लेकिन डार के इस झूठ की पोल खुद पाकिस्तानी अखबार डॉन ने खोल दी. दरअसल डार ने ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की एक फेक AI तस्वीर का हवाला देकर पाकिस्तानी एयरफोर्स की तारीफ के पुलिंदे बांधे थे. लेकिन द डॉन ने उनके इस दावे का फैक्ट चेक कर इसे सरासर फर्जी बताया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने टेलीग्राफ की इस फेक तस्वीर को शेयर किया. टेलीग्राफ अखबार के इस पेज को एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. ब्रिटेन के अखबार के डिजाइन और शैली में ही इस फेक पेज को तैयार किया गया था. लेकिन डॉन ने भी अपने फैक्ट चेक में अखबार के इस फेक पेज की कई अशुद्धियों को उजागर किया. इशाक डार ने इस झूठे दावे से यह साबित करने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया PAF की ताकत का लोहा मानता है. हालांकि, संसद में खड़े होकर इस तरह के झूठे दावे करने की बात उजागर होने के बाद डार ने अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पर चुप्पी साधे हुआ है. बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के झूठे और बेतुके दावे किए हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पाकिस्तान के इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.   recent visitors 54