मध्यप्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश का कहर, जानिए किन-किन जिलों में चलेगी लू, प्री-मॉनसून रेन कोटा पूरा

भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून तक हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि नौतपा से पहले ही प्री-मॉनसून बारिश का कोटा पूरा हो गया. वहीं, अब मध्य प्रदेश में समय से पहले मॉनसून के दस्तक देने की संभावना बन रही हैं. राजधानी भोपाल में गरज चमक के साथ मंगलवार दोपहर को भी तेज बारिश हुई. वहीं 37 अन्य जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल मॉनसून समय से पहले जोरदार एंट्री कर सकता है. मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून का कोटा पूरा मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके बाद मौसम शुष्क होने लगेगा. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में प्री-मॉनसून का कोटा पूरा हो चुका है. अब मॉनसून के आने की तैयारी है. पिछले साल एमपी में कब आया था मॉनसून? मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 में 23 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी. तब प्रदेश के 23 जिलों में एक साथ मॉनसून आया था जबकि जून की औसत बारिश (132.8 मिमी) का कोटा मॉनसून के आने से पहले ही पूरा हो गया था. 2024 में टूटा था बारिश का रिकॉर्ड बता दें कि 2024 में भोपाल में पिछले 40 सालों में चौथी सबसे ज्यादा बारिश हुई थी. इस दौरान कुल 64.35 इंच पानी बरसा था. इससे ज्यादा बारिश 2006 में 67.45 इंच, 2019 में 70.62 इंच और 2022 में 75.24 इंच हुई थी. केरल पांच दिन पहले पहुंच रहा मॉनसून मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया, '' इस बार केरल में पांच दिन पहले यानी 27 मई को मॉनसून पहुंचने की संभावना है. हालांकि, अभी कुछ कहना मुश्किल है. यदि सामान्य स्थितियां रहती हैं, तो मध्यप्रदेश में 15 से 20 जून तक मॉनसून दस्तक दे देगा.'' हालांकि, मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि मॉनसून की बारिश विंड पैटर्न पर भी निर्भर करती है. यदि नमी नहीं मिलती है, तो मॉनसून की रफ्तार कम हो जाती है और वह कहीं कहीं अटक जाता है. ऐसे में 4 से 5 दिन का अंतर भी हो सकता है. पिछले साल भी ऐसा हुआ था. मध्य प्रदेश के इन जिलों से होगी मॉनसून की एंट्री मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मॉनसून इस बार बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है. यहां से सिवनी, मंडला या बालाघाट के रास्ते एमपी में मॉनसून एंट्री करेगा. इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है. केरल में मॉनसून आने के करीब दो सप्ताह बाद भोपाल में पहुंचता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्यप्रदेश में मॉनसून या तो अरब सागर या फिर बंगाल की खाड़ी से आता है. इस बार बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से मॉनसून आने की उम्मीद है. ऐसे में सबसे पहले सिवनी, मंडला या बालाघाट में बारिश होगी. वहीं यदि अरब सागर से मॉनसून की एंट्री होती है, तो सबसे पहले खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर संभाग में बारिश होगी. भोपाल-इंदौर में तेज आंधी के साथ बारिश इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में दोपहर में तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे में पूरा शहर तरबतर हो गया। हवा की रफ्तार तेज होने से बड़े तालाब में एक से डेढ़ फीट ऊंची लहरें उठीं। धार, रतलाम में भी बारिश हुई। वहीं, बालाघाट के मलाजखंड में सवा इंच से ज्यादा पानी गिर गया। बारिश-आंधी के बीच कई शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। सबसे गर्म खजुराहो रहा। जहां तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.2 डिग्री, उमरिया में 41.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 40.4 डिग्री, गुना में 40.2 डिग्री और मंडला में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.2 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, ग्वालियर में 41.4 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा मानसून मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आमद 15 जून को हो सकती है। मंगलवार को मानसून ने अंडमान द्वीप में दस्तक दे दी। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 15 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते से प्रदेश में आ जाएगा। इसके 10 दिन के अंदर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है। आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज मंगलवा को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकला, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफतर से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है. मई में बारिश-आंधी का दौर, दूसरे पखवाड़े में गर्मी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलती हे तो रातें भी गर्म रहती हैं। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग रहा। पहले पखवाड़े में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रहा। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के … Read more

कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव, अनीता आनंद को मिली विदेश मंत्रालय की कमान, जयशंकर ने दी बधाई

कनाडा कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान किया है। इस नई कैबिनेट में अनीता आनंद को  कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है। प्रधानमंत्री कार्नी ने पुराने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 सदस्यीय टीम को घटाकर 29 मंत्रियों की नई टीम बनाई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अनीता आनंद को बधाई दी और लिखा-"विदेश मंत्री बनने पर @AnitaAnandMP को बधाई।"   कौन हैं अनीता आनंद ? अनीता आनंद एक प्रसिद्ध  वकील, प्रोफेसर और शोधकर्ता हैं। उन्होंने 2019 में पहली बार ओकविल से सांसद के रूप में चुनाव जीता था और 2021 में फिर से चुनी गईं।वह नोवा स्कोटिया में पैदा हुई थीं और 1985 में  ओंटारियो चली गई थीं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और पंजाब  से संबंध रखते हैं। उनके पिता एस.वी. आनंद  जनरल सर्जन थे और मां  सरोज राम एनेस्थीसियोलॉजिस्ट थीं। क्वीन्स यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल स्टडीज़ में ऑनर्स ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुरिसप्रूडेंस में ऑनर्स डालहौजी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉज़ टोरंटो यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉज़   नई कनाडा कैबिनेट प्रधानमंत्री कार्नी के नेतृत्व में यह नई कैबिनेट अब कनाडा की नई दिशा तय करेगी। अनीता आनंद के विदेश मंत्री बनने से भारत-कनाडा रिश्तों पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। recent visitors 32

मां वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी सूचना, अचानक बंद हुई हेलीकॉप्टर सेवा फिर हुई शुरू

कटरा  जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण यह सेवा करीब एक सप्ताह से निलंबित थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की गई थीं। दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है। मंदिर प्रबंधन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलीकॉप्टर सेवा पिछले सात दिनों से निलंबित थी जिसे आज सुबह बहाल कर दिया गया।’ उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई थी लेकिन अब यह बढ़ रही है। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी चालू है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 94.84 लाख थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संख्या आने वाले दिनों में कई गुना बढ़ जाएगी। दिल्ली से आए श्रद्धालु शुभम कुमार ने कहा, ‘‘हम हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू होने और मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं।’ recent visitors 40

नशीला पदार्थ खिलाकर नौकर दंपति ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर की लूट

जयपुर राजधानी जयपुर में आज बुधवार सुबह लूट की बड़ी वारदात हुई है। शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर में रहने वाले कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर यह लूट की वारदात हुई है। घरेलू नौकर दंपती बनकर पहुंचे काजल और भरत ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। नौकर दंपती नेपाल के रहने वाले थे। 10 दिन पहले ही वे संदीप चौधरी के घर पर काम करने पहुंचे थे। संदीप चौधरी दिल्ली गए हुए थे और घर में उनकी पत्नी और माताजी थे। घरेलू नौकर दंपती ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बंधक बनाया। फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कॉल रिसीव नहीं हुआ तो बेटी को किया कॉल जानकारी के मुताबिक संदीप चौधरी ने आज सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कॉल किया। बार बार कॉल करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर उन्होंने अपनी मां को कॉल किया लेकिन मां ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। सुबह 7 बजे से लेकर साढ़े 8 बजे तक जब पत्नी और मां से संपर्क नहीं हुआ तो संदीप चौधरी ने अपनी बेटी को कॉल करके कहा कि वह घर जाकर मां और दादी को संभालें। जब संदीप चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उनकी मां और दादी दोनों बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उसकी मां और दादी दोनों बेहोश थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के लॉक और दरवाजे टूटे हुए थे। आभूषण और नकदी गायब थी। सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। बाहर का गेट भी खुला था और घरेलू नौकर दंपती फरार थे। बेटी समझ गई कि नौकरों ने ही लूट की वारदात की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब दो – ढाई करोड़ का माल ले गए लुटेरे घरेलू नौकर दंपती ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और घर की सभी अलमारियों को खंगाला। सोने चांदी के जितने भी आभूषण थे। सब समेट कर ले गए। यहां तक की संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बेहोश करने के बाद उनके हाथों में पहने कड़े, कंगन और अंगूठियां भी उतार कर ले गए। गले में चेन तक नहीं छोड़ी। अनुमान के मुताबिक लुटेरे करीब ₹2 से 2.5 करोड़ के आभूषण और लाखों की नकदी लेकर फरार हुए हैं। सुबह 5:30 बजे वारदात, साथियों को बुलाया था लूट की यह वारदात आज बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। संभवत घरेलू नौकर दंपती ने सुबह चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर संदीप चौधरी की पत्नी और सास को पिला दी थी। जिससे वे बेहोशी की हालत में होने लगे। इसके बाद आरोपी दंपती ने अपने तीन साथियों को बुलाया। ये साथ घर में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चौधरी की पत्नी और मां के हाथ पर ऐसे भी निशान हैं जैसे लुटेरों ने कोई इंजेक्शन लगाए हों। ऐसा भी हो सकता है कि नशे के इंजेक्शन लगाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह करीब पौने छह बजे सभी लूटेरे फरार हो गए। संदीप चौधरी का कहना है कि उन्होंने एक एजेंसी के जरिए नेपाली दंपती को घरेलू नौकर के तौर पर रखा था। उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है। इसके बावजूद भी वारदात हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। recent visitors 59

एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सियासत, कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है: उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर 8 सवाल दागे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सीएम पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है”. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है. यह लगातार यही काम करते हैं. डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रही है. लेकिन ये (कांग्रेसी) भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. पीएम को ध्यानवाद देने निकाली जा रही तिरंगा यात्रा : उपमुख्यमंत्री साव भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया है, और इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. recent visitors 40

मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली, रिप्लेसमेंट में मुस्ताफिजुर रहमान की चमकी किस्मत

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मुस्ताफिजुर को ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली है। उनके इस फैसले को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ‘धोखेबाजी’ की तरह देखा जा रहा है, जिसने खराब फॉर्म के बावजूद मैक्गर्क को 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने निजी वजहों से आईपीएल से हटने का फैसला लिया है। छह करोड़ रुपए में जोड़ा अपने साथ दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को छह करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज अभी तक आईपीएल में 57 मैच खेल चुका है। इस दौरान उन्होंने कुल 61 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मुस्ताफिजुर ने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 106 टी-20 मैचों में कुल 132 विकेट लिए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान के लिए यह दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने जैसा है। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू तो 2016 में किया था, जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे। फिज की दिल्ली कैपिटल्स में ‘घर वापसी’ इसके बाद यह बांग्लादेशी पेसर 2022-23 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल था। मुस्ताफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी आईपीएल में हिस्सा लिया है। आईपीएल 2023 में वह महेंद्र सिंह धोनी की टीम के साथ थे। जहां तक जैक फ्रेजर मैक्गर्क का सवाल है, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती मैचों में ओपनर के रूप में मौका दिया। हालांकि पिछले सीजन के विपरीत वह इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।   recent visitors 46

डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से होगा शुरू

नई दिल्ली डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी। आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप होना है। पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा , ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 का चौथा सत्र यूएई के राष्ट्रीय दिवस ईद अल एतिहाद से शुरू होगा।’ पिछले सत्र में सैम कुरेन, शाइ होप, फजलहक फारूकी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड वॉर्नर और राशिद खान समेत कई सितारा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।   recent visitors 106