व्यवहार परिवर्तन कर टीवी मरीजों से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार :- सीएमएचओ
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का का किया गया आयोजन
शहडोल
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण केन्द्र शहडोल के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सामाजिक जागरूकता व क्षय रोगियों के प्रति सभी का व्यवहार सम्मानजनक हो यह सुनिश्चित किया जाये साथ ही सभी निश्चय मित्र के भॉति कार्य करते हुए सामाजिक बाधाओं को दूर करते हुए मरीजों का चिन्हांकन जॉच समय पर उपचार तथा समय-समय पर अनुसरण करने में सहभागिता निभाये। कार्यक्रम को जिला क्षय अधिकारी डॉ.वाई. के. पासवान, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ सहित अन्य अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही जिले को क्षय मुक्त करने के शपथ भी दिलाई गई। आयोजित संगोष्ठी में मेडिकल कॉलेज शहडोल के चिकित्सक डॉ. आकाश रंजन, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी सिंहपुर डॉ. सुनील स्थापक, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी जयसिंहनगर डॉ.के.एल. दीवान, जिला क्षय केन्द्र के अधिकारी,कर्मचारी एवं महिला प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











