मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि दीवाली पर एक साथ रिलीज होने वाली भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन ,तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3, 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से क्लैश कर रही है।भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश होने पर कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कार्तिक आर्यन ने कहा, दीवाली बहुत बड़ा हॉलिडे है। मुझे लगता है दो फिल्में आराम से चल सकती है सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा कॉमेडी जॉनर है।अभी यहां पर दीवाली के अवसर पर दो फिल्में आ रही है, जिसका मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों का फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रही है।मुझे लगता है कि मैं एक फिल्म देखने वाले के तौर पर बात करूं तो हम सभी के लिए यह एक तरह का त्योहार है कि उस दिन हमारे पास दो ऑप्शन आ रहे हैं, जो आजकल हमारी इंडस्ट्री में बहुत कम हो रहा है। दोनों ही फिल्मों के अच्छा करने की गुंजाइश है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











