नेत्रा कुमानन महिला डिंगी रेस 1 में छठे स्थान पर, विष्णु दो रेस के बाद 25वें स्थान पर
मार्सेली (फ्रांस) भारतीय नौकाचालक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन बृहस्पतिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की नौकायन प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष डिंगी स्पर्धाओं में क्रमशः छठे और 25वें स्थान पर रहे। विष्णु (25 वर्ष) ने रेस 1 में अच्छा प्रदर्शन किया और 10वें स्थान पर रहे। लेकिन पुरुष स्पर्धा की रेस 2 में 34वें स्थान पर रहने के बाद वह ओवरऑल 25वें स्थान पर खिसक गए। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय नौकाचालक नेत्रा ने अपनी शुरुआती रेस छठे स्थान पर समाप्त की। मार्सेली मरीना में हवा की कमी के कारण महिलाओं की डिंगी स्पर्धा की रेस 2 स्थगित कर दी गई। नेत्रा की कोशिश शीर्ष 10 में जगह बनाने की है। उन्होंने यूरोपा कप और हेम्पेल विश्व कप सीरीज में कांस्य पदक जीते हैं। ओपनिंग सीरीज में पहले से 10वें स्थान पर रहने वाली नाव पदक दौड़ में आगे बढ़ती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 61