भोपाल पहुंचा ओलंपिक चैंपियन DSP बेटा तो हुआ जोशीला स्वागत

भोपाल  ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का मध्यप्रदेश में भव्य स्वागत किया गया है। भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश पुलिस और खेल विभाग ने उनका जोशीला स्वागत किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग खुद सागर का वेलकम करने एयरपोर्ट पहुंचे। इस अवसर पर विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश का जो प्यार मिला उससे बेहद खुश हूं। मंत्री विश्वास सारंग मेरा वेलकम करने आए। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से बात विवके सागर ने कहा कि जर्मनी वाला मैच मेरे लिए और सभी के लिए हार्ट ब्रेकिंग था, फिर हमनें कमबेक किया और कांस्य पदक पर फोकस करते हुए आगे बढ़े। हमें सफलता मिली। सागर ने मुख्यमंत्री के कास्य पदक जितने पर एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा करने पर कहा कि यह एक स्पोटर्स खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है। जब आप अच्छा करते है और आपकी सरकार प्रोत्साहन के रूप में बढ़ावा देती है और मोटिवेशन देती है। सागर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम अच्छा प्रदर्शन करें। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक और पूरी टीम ने हमारा गौरव बढ़ाया। मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ी डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की। श्रीजेश को डेडिकेट किया मेडल विवेक भारतीय हॉकी टीम में मिड फील्डर के रूप में खेलते हैं। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्होंने कहा, 'यह हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल था। हमने बहुत एंजॉय किया। यह श्रीजेश भाई का लास्ट टूर्नामेंट भी था, तो मेडल हमने उन्हीं को डेडिकेट किया है।' हार के मलाल पर विवेक ने कहा, 'एक खिलाड़ी हमेशा चाहता है कि वह अपने देश के लिए अच्छा करे। देश आगे बढ़े।' उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी हॉकी खेलते हैं, वह निरंतर प्रयास करते रहें। इससे कभी पीछे न हटें।' भारतीय टीम के प्रदर्शन में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अहम रोल रहा है। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलिंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। कल सुबह तिरंगा यात्रा में करेंगे शिरकत भोपाल के टीटी नगर में कार्यक्रम के बाद विवेक सागर आज रेस्ट करेंगे। वे सोमवार सुबह सुभाष नगर से अशोका गार्डन तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ शामिल होंगे। राज्य सरकार देगी एक करोड़ का इनाम भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में पोस्टेड विवेक सागर प्रसाद को मध्यप्रदेश सरकार 1 करोड़ रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विवेक से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें और टीम को बधाई दी थी। विवेक दूसरी बार ओलिंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। भारत ने लगातार दूसरे ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का रिकॉर्ड 52 साल बाद बनाया है। जीत के बाद विवेक सागर ने सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83

नाडा हाफेज से लेकर एलिनोर बार्कर तक, 10 महिलाएं जिन्होंने प्रेग्‍नेंसी के दौरान ओलंपिक खेलों गाड़े झंडे

नई दिल्ली  पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलीट के बीच मेडल के लिए जंग देखने को मिल रही है। इस बीच मिस्‍त्र की एथलीट के जज्बे की तारीफ हो रही है। 7 महीने की प्रेग्नेंट नाडा हाफेज महिला तलवारबाजी में नजर आईं। उन्‍होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ना सिर्फ पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लिया, बल्कि जीत भी दर्ज की। हालांकि, नाडा हाफेज अब ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना पहला मैच जीता था। इसके बाद वह अंतिम 16 में बाहर हो गई। नाडा हाफेज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को 15-13 के अंतर से हराया। अपने अगले मुकाबले में वह दक्षिण कोरिया की जियोन हयांग के खिलाफ 15-7 से हार गईं। नाडा हाफेज से पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब महिला एथलीट ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ओलंपिक में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। एंकी वैन ग्रुंसवेन (2004) एंकी वैन ग्रुंसवेन इतिहास में एकमात्र राइडर हैं जिन्होंने लगातार 3 व्यक्तिगत ओलंपिक खिताब जीते। नीदरलैंड की घुड़सवार 5 महीने की प्रेग्नेंट थी जब उन्‍होंने 2004 में एथेंस में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया और व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीता था। एमिली कोबर (2006) एमिली कोबर ने 2006 इटली शीतकालीन ओलंपिक खेलों में सिल्‍वर मेडल जीता था। इस दौरान वह दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। क्वार्टर फाइनल में बुरी तरह गिरने के बावजूद उन्‍होंने हार नहीं मानी। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की स्नोबोर्डर बनी थीं। केर्स्टिन स्जिमकोवियाक (2010) जर्मनी निवासी केर्स्टिन ने वैंकूवर में 2010 के शीतकालीन ओलंपिक में 2 महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद भी स्केलेटन में सिल्‍वर मेडल जीता था। केरी वॉल्श जेनिंग्स (2012) केरी ने लंदन ओलंपिक 2012 में जब गोल्‍ड मेडल जीता था, तब वह पांच सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। वह अमेरिका की महान वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। किम रोडे (2012) लंदन ओलंपिक 2012 में किम रोडे भी प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, इसके बाद भी उन्‍होंने 5वें ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हुए गोल्‍ड मेडल जीता था। अमेरिकी निशानेबाज ने लगातार 6 ओलंपिक खेलों में 3 गोल्‍ड समेत 6 मेडल अपने नाम किए। मार्टिना वाल्सेपिना (2014) इटली का प्रतिनिधित्व करने वाली शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटर मार्टिना वाल्सेपिना ने 2014 में रूस में आयोजित शीतकालीन खेलों में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। इस दौरान वह जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं। एलिनोर बार्कर (2020) ब्रिटिश साइकिलिस्ट एलिनोर बार्कर ने टोक्‍यो ओलंपिक 2020 ट्रैक साइक्लिंग टीम परस्यूट इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्‍होंने खुलासा किया था कि‍ ओलंपिक के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 110

ओलंपिक में तीन माताओं ने नौकायन में पदक जीतकर बच्चों के साथ मनाया जश्न

पेरिस पेरिस ओलंपिक में तीन माताओं के लिए नौकायन स्पर्धा में पदक जीतने के बाद अपने बच्चों के साथ जश्न मनाना बेहद खास रहा। ब्रिटेन की अनुभवी हेलेन ग्लोवर और न्यूजीलैंड की लुसी स्पूर्स तथा ब्रुक फ्रांसिस बच्चे को जन्म देने के दो साल से भी कम समय के अंदर ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहीं। स्पूर्स  तथा  फ्रांसिस की जोड़ी ने महिला युगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तीन बच्चों की मां ग्लोवर महिला फोर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने में सफल रही। स्पूर्स और फ्रांसिस के जीत दर्ज करने के तुरंत बाद दर्शक दीर्घा में बैठे अपने बच्चों को गोद में उठा लिये। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्टैंड में देखा और उन्हें गले लगाने में भी कामयाब रही। मुझे लगता है कि वे अपनी मां के वापस आने का इंतजार कर रहे थे।’’ न्यूजीलैंड की ये दोनों खिलाड़ी अपने बच्चों की देखभाल के मुश्किल समय के दौरान एक-दूसरे को प्रेरित करने के लिए अभ्यास सत्र के दौरान बच्चों के गीत गाते थे। वे अपने परिवारों को पेरिस ले आए ताकि प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित कर सकें। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘यह शानदार एहसास है। बच्चों का पालन-पोषण करना आसान नहीं है। हमें इसमें परिवार और दूसरे खिलाड़ियों का भी साथ मिला हैं। यह इसे और भी अधिक खास बनाता है। हमारा परिवार यहां है और हमारे बच्चों को अब यह विरासत देखने को मिलती है।’’ स्पूर्स ने कहा कि उन्हें और फ्रांसिस को प्रतिस्पर्धियों और अन्य टीमों से समर्थन के संदेश मिल रहे थे, जिसमें कहा गया था कि वे उनका कितना सम्मान करते हैं। स्पूर्स ने कहा, ‘‘फ्रांसिस और मेरी स्थिति बिल्कुल एक जैसी है। मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि हम दोनों किस दौर से गुजर रहे हैं। इससे हमें अच्छा करने की और अधिक प्रेरणा मिली।’’ ग्लोवर ने अभ्यास के दौरान अपने बच्चों को स्तनपान कराने की चुनौती के बारे में बात की है। वह अपनी रेस पूरी करने के बाद सीधे अपने बच्चों को हाई-फाइव करने गईं। उन्होंने पदक समारोह के बाद भी अपने बच्चों गले लगाया। ग्लोवर ने कहा, ‘‘उन्हें यह (मेरा दूसरे स्थान पर रहना और पदक मिलना) बहुत अच्छा रहा है।’’ ग्लोवर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को सकारात्मक संदेश देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसे (स्तनपान) सामान्य बनाना वास्तव में महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दिखाता है कि आप (मां बनने के बाद) वापसी कर सकते हैं, चाहे वह कुछ भी हो, चाहे वह काम हो, शौक हो, खेल हो या कुछ और। आप बच्चे होने के बावजूद उत्कृष्टता प्राप्त नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि यह समाज के लिए एक संदेश है और महिलाएं जो चाहती हैं वह बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।’’   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

ओलंपिक में मेडल जीतने वाले स्वप्निल को 1 करोड़ का इनाम देगी महाराष्ट्र सरकार

नई दिल्ली फ्रांस पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत की ओर से मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले, और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। अब भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में हैं। इन खिलाड़ियों पर अभी से इनामों की बारिश होनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में दिग्गज उद्योगपति और JSW समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पदक विजेताओं को एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार उपहार में देने का वादा किया है। सज्जन जिंदल ने एक एक्स पोस्ट पर घोषणा की है कि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में हर भारतीय पदक विजेता को MG विंडसर गिफ्ट करेंगे। उन्होंने कहा है कि एथलीट अपने समर्पण और सफलता के लिए सबसे बेस्ट इनाम के हकदार हैं। मॉरिस गैरेज इंडिया ने JSW ग्रुप के साथ मिलकर अपने नए CUV MG विंडसर के भारत में लॉन्च की घोषणा की थी। उसके बाद सज्जन जिंदल ने यह फैसला लिया है। सज्जन जिंदल ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG इंडिया की ओर से एक शानदार कार MG विंडसर उपहार में दी जाएगी! हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।” 1924 में स्थापित यू.के. स्थित कंपनी एमजी ने बताया है कि यह कार विंडसर कैसल यानी ब्रिटेन के शाही महल की वास्तुकला से प्रेरित है। जिंदल के पोस्ट पर 64,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शानदार पहल।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सुपर सर, आपको बधाई।" एक यूजर ने लिखा, "बधाई, बढ़िया काम करते रहें।" गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया की ओलंपिक किट JSW ग्रुप ने ही डिजाइन की है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह किट भारत की विविधता का हृदय और आत्मा से प्रतिनिधित्व करती है। इसे एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर के साथ डिजाइन किया गया है।  पेरिस ओलंपिक्स 2024 (paris olympics 2024) में भारत को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze medal for India) दिलाने वाले स्वप्निल कुसाले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने स्वप्निल कुसाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 152