MY SECRET NEWS

भिंड में कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिंड में कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted to the collector to provide land for Congress office in Bhind भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय भवन हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पुराना राजनीतिक संगठन है, लेकिन भिण्ड जिले में कार्यालय भवन के अभाव में संगठन के कार्यक्रमों का सुचारू संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। कार्यालय के लिए भूमि की अत्यंत आवश्यकता है जिससे भवन निर्माण कर कार्यक्रम संचालित हो सके।ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम भिण्ड की सीमा के अंतर्गत उपयुक्त भूमि आवंटन की जावे । इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र पिंकी भदोरिया, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय श्री राम बघेल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदोरिया ,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी आदि नेता उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

भिंड में कानून व्यवस्था चौपट ,टोल प्लाजा पर दनादन फायरिंग, कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश: कर्मचारी के पैर में लगी गोली; VIDEO आया सामने

Law and order in Bhind is in shambles, continuous firing at toll plaza भिंड । नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया (बंदूक) के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को 7.50 मिनट पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आते ही टोल कर्मचारियों पर की फायरिंग टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बंदूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं। एक के पैर में लगी गोली, दूसरे के सिर में गंभीर चोट हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। जिससे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लूट की साजिश होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 143

भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवाद, चलीं गोलियां, भारी पुलिस बल तैनात

Dispute between BJP-Congress leaders, bullets fired, heavy police force deployed MP NEWS ! मध्यप्रदेश के भिंड के गोहद मे भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलीं। दोनों पक्षों की ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद शहर में सनसनी फैल गई और माहौल तनाव पूर्ण हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कई लोगों के हथियार भी जब्त किए हैं। भाजपा-कांग्रेस नेताओं में विवादघटना गोहद चौराहे की जहां बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर व उसके साथियों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को घेर लिया। इस दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने फायरिंग भी की जिससे बचते हुए किसी तरह विश्वनाथ प्रताप सिंह घर पहुंचे और अपनी बंदूक निकाल कर वापस घटना स्थल पर लौटे। दोनों तरफ से चलीं गोलियांकांग्रेस नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे तो एक बार फिर भाजपा नेता सत्येन्द्र गुर्जर के साथियों ने गोलियां चलाईं जिसके जवाब में विश्वनाथ प्रताप सिंह के पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। सुबह-सुबह चौराहे पर हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और ये घटना उसी का परिणाम है। हालात बिगड़ते देख चार थानों का पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

तहसील में रिश्वतखोर क्लर्क की दबंगई: बुजुर्ग महिला पर बरसाए जूते-थप्पड़

Bullying of bribe taking clerk in Bhind tehsil: Elderly woman slapped with shoes बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने उस महिला से काम कराने के नाम पर रिश्वत भी ली थी। महिला ने जब उससे काम के बारे में पूछताछ की तो मामला गर्मा गया और इसी दौरान बाबू ने दफ्तर में सबके सामने उससे मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वाकया एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की दबंगई का उदाहरण पेश करता है। Clerk assaulted elderly woman in Bhind tehsil office : भिंड जिले की गोहद तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला की सरेआम जूतों से पिटाई कर दी। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने काम के बारे में पूछताछ कर रही थी। घटना का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क नवल किशोर गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद ये बात भी सामने आई है कि आरोपी क्लर्क ने महिला से काम करने के बदले रिश्वत ली थी। बावजूद इसके, काम पूरा नहीं हुआ। महिला जब तहसील दफ्तर पहुंची और अपने काम के बारे में पूछताछ करने लगी तो आरोपी ने उसपर जूते और थप्पड़ बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान महिला का पति उसे बचाने आया तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। महिला ने काम के बारे में पूछताछ की तो दबंगई पर उतर आया क्लर्कसरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी किस कदर दादागिरी पर उतर आते हैं, ये घटना इसका नमूना है। सोमवार दोपहर गोहद तहसील में 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव अपनी ज़मीन से संबंधित काम सिलसिले गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं किया। जब महिला ने इस बात को लेकर पर सवाल उठाया तो क्लर्क के साथ उसकी बहस हो गई। बुजुर्ग महिला को जूतों-थप्पड़ों से पीटाविवाद बढ़ने लगा और बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। उसने बुजुर्ग महिला महिला पर थप्पड़ और जूतों की बौछार कर दी। घटना के दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

खाना बनाते समय कढ़ाही में गिरा मोबाइल; बैटरी में ब्लास्ट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

Mobile fell in the pan while cooking food; The young man who got burnt due to battery blast died during treatment तेल से झुलसे युवक को जब उसके परिजन एंबुलेंस से इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, तो रास्त में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर बने छोटे पुल पर जाम लगा मिला। जिससे उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका। भिंड । लहार में एक युवक की जरा सी लापरवाही से उसकी मौत हो गई। दरअसल युवक शर्ट की जेब में मोबाइल रखकर खाना बना रहा था, इसी दौरान झुकने पर गर्म तेल की कढ़ाही में अचानक उसका मोबाइल गिर गया और बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते कढ़ाही का खौलता तेल उसके ऊपर आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल लहार ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में पुल पर लगे जाम के चलते एंबुलेंस नहीं निकल सकी और दूसरे लम्बे रास्ते से जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम चंद्र प्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे है। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसका मोबाइल शर्ट की जेब में था और गैस चूल्हा जमीन पर रखा हुआ था। ऐसे में जरा सा झुकते ही उसका मोबाइल तेल वाली कढ़ाही में गिर गया और यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेल से झुलसे युवक को जब उसके परिजन एंबुलेंस से इलाज के लिए ग्वालियर लेकर जा रहे थे, तो रास्त में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर बने छोटे पुल पर जाम लगा मिला। इसके बाद एंबुलेंस को थरेट, इंदरगढ़, डबरा होते हुए करीब 80 किलोमीटर लम्बे रास्ते से घुमाकर ग्वालियर ले जाना पड़ा। इससे एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में दो घंटे लग गए। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के चाचा ने बताया कि चंद्र प्रकाश अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरा तेल और आग की लौ से उसका शरीर जल गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वो नहीं बच सका। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83