उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भी भस्म आरती के दौरान स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को तीन रंगों के वस्त्र अर्पित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगना आरंभ हो गई थी। सुबह स्नान और अभिषेक के साथ भस्मारती की गई।
भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। कल रात से ही महाकाल मंदिर पर आकर्षक रोशनी भी की गई है। मंदिर तीन रंगों की रोशनी से रोशन हो रहा है। महाकाल मंदिर के शिखर पर भी राष्ट्रध्वज लगाया गया। पंडितों ने जैसे ही सुबह महाकाल मंदिर के कपाट खोले भक्त दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद विशेष पूजा और आरती की गई।
महाकाल मंदिर के पुजारियों के अनुसार सभी पर्व और राष्ट्रीय त्योहार महाकाल मंदिर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने दर्शनों के विशेष इंतजाम किए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र