जगदलपुर.
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के एक तालाब में नहाने गईं बुआ और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पीएम के लिए भेजा। बाद में परिजनों को सौप दिया गया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार की दो लड़कियां नहाने के लिए तालाब गई हुई थी, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगीं।
काफी हद तक दोनों ने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाईं और दोनों ही डूब गई। काफी देर तक जब इन बच्चियों का पता नही चला तो परिजनों से लेकर आसपास के लोगों ने इनकी खोजबीन करते हुए तालाब पहुंचे। वहां दोनों को डूबा देख परिजनों ने इसकी जानकारी थाना भानपुरी को दी। मरने वालों में नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 18 वर्ष व दूसरी प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 16 वर्ष बताया जा रहा है। दोनों के शव निकलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों लड़कियां एक ही परिवार के रिश्ते में बुआ भांजी लगती थीं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें