गाजियाबाद
यूपी के गाजियाबाद में 16 तारीख को योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। रोड शो विजय नगर इलाके में होगा। बाकी तैयारी के साथ नगर निगम भी अपनी तैयारी में जुट गया है। रोड शो वाले इलाके में नगर निगम स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को बहुत ही बेरहमी से इन बे जुबान डॉगो को पकड़ा जा रहा है। आधा दर्जन टीम इस काम के लिए लगी हुई है। सभी को नंदी पार्क ले जाया जाएगा।
गाजियाबाद में नगर निगम के सफाई नायक सुरेंद्र कुमार ने बताया की विजयनगर में आधा दर्जन टीम उस इलाके में लगी हुई है जहां कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे। इस इलाके में घूमने वाले स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को नगर निगम के कर्मचारी पकड़ रहे हैं। पकड़ने के बाद उनको गाड़ी में भरा जा रहा है। इसके बाद उनको नंदी पार्क छोड़ दिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार के मुताबिक एक दर्जन स्ट्रीट डॉग और तकरीबन इतने ही छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। योगी आदित्यनाथ कल विजयनगर में रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें से एक गाजियाबाद सदर सीट भी है। यहां वह करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करेंगे। रोड शो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा के पक्ष में होगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











