MY SECRET NEWS

Sunday, March 29, 2026 7:55 pm

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि सांची दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादक किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में दूध का संग्रहण करें और उन्हें अधिक से अधिक लाभ दे। सांची के उत्पादों का विक्रय राज्य से बाहर भी किया जाए। सांची के सभी उत्पाद सभी दुग्ध संघों में उपलब्ध रहें और आवश्यकता अनुसार एक दूसरे संघ को विक्रय के लिए भिजवाए जाएं।

मंत्री श्री पटेल ने आज मंत्रालय में सांची दुग्ध संघ के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखंड, जबलपुर और ग्वालियर दुग्ध संघ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सांची के उत्पाद अच्छी गुणवत्ता और वाजिब दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध होते हैं। इनकी मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय और अस्पतालों में सांची पार्लर बनाए जाए। महिला स्व-सहायता समूह को भी सांची के उत्पाद विक्रय से जोड़ा जाए। लाभ की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की जाए।

प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर सांची एक्सक्लूसिव आउटलेट बनाए जा रहे हैं, जिन पर सांची के सभी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। दुग्ध संघ के गेट पार्लर को भी सांची एक्सक्लूसिव पार्लर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांची दुग्ध संघ अब अन्य उत्पादों के साथ कुकीज, आइसक्रीम, सांची नीर, साबूदाना खीर, नमकीन और फ्रोजन मटर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सांची उत्पादों की बिक्री के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए। ऑफेंसिव मार्केटिंग तकनीक का उपयोग किया जाए। विभाग आगामी 1 वर्ष के लिए कार्य-योजना बनाकर तदनुसार कार्रवाई करे। सांची नीर की बिक्री पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ श्री आर.पी. तिवारी ने बताया कि भोपाल दुग्ध संघ द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए सांची नारियल पानी का भी अच्छा विक्रय हो रहा है। दुग्ध संघ द्वारा ब्रेड, चिप्स नमकीन, इत्यादि निर्मित करवाने हेतु निविदा जारी की गई है। जबलपुर दुग्ध संघ फ्रोजन मटर बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। कोदो-कुटकी के बिस्किट भी तैयार किए जा रहे हैं। इंदौर दुग्ध संघ के कुकीज की अच्छी बिक्री है। टेट्रा पैक में दुग्ध प्रदाय के लिए निजी भागीदारी से संयंत्र स्थापना के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर माह तक सभी दुग्ध संघ द्वारा 10 लाख 54 हजार 460 किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध संकलन के लक्ष्य के विरुद्ध 08 लाख 21 हजार 126 किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध का संकलन किया गया। दीपावली त्यौहार के अवसर पर दुग्ध संघ द्वारा 1 लाख 14 हजार किलो सांची मिठाइयों का विक्रय किया गया। इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखंड और जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा इस वर्ष अभी तक 96 हजार 179 लीटर प्रति दिन औसत बल्क दूध का विक्रय किया गया।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0