Congress protests in Bhopal against increased gas cylinder prices, targets central government
भोपाल। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नेताओं का कहना था कि पहले ही महंगाई से जूझ रही जनता पर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करना “गरीबी में आटा गीला” करने जैसा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि रसोई गैस आम आदमी की जरूरत है और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी सीधे गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ डालती है।
गैस की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध आज भोपाल में जिला कांग्रेस द्वारा जिला शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
— MP Congress (@INCMP) March 7, 2026
महंगाई की मार झेल रही जनता पर मोदी सरकार का यह फैसला गरीबी में आटा गीला करने जैसा है। हमारी मांग है- मोदी सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस… pic.twitter.com/W9xFTKQXNX
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की परेशानियों को समझना चाहिए और महंगाई पर तुरंत नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस आगे भी जनआंदोलन तेज करेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






