लखनऊ
कानपुर के बाद लखनऊ में भी ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक पर रखी पेड़ की डाल बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में फंस गई। इससे ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया। चालक ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर रखे मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रेलवे की ओर से साजिश की आशंका जताते हुए मलिहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाबाद स्टेशन के पास बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के इंजन में लकड़ी फंस गई।
घटनास्थल की जांच में ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर डाले जाने का पता चला। ताजा टूटा एक्सल काउंटर भी पड़ा मिला। इस आपराधिक साजिश के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की वजह से काफी देर तक रूट प्रभावित रहा।
लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता
कुछ वक्त पहले ही कानपुर में इसी तरह रेलवे ट्रैक को बाधित करने की साजिश के कई मामले सामने आए थे। जांच एजेंसियां उस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। इसके बाद ऊंचाहार, बिजनौर में भी घटनाएं हुईं। ऐसे में राजधानी में हुई इस घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जो सुबूत मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








