नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हो रही है. लेकिन इस मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे हैं. दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये फैसला लिया गया है. ये बदलाव पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है. इस मैच में टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
किए गए हैं 4 बड़े बदलाव
इस मुकाबले को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से चार बड़े बदलाव हुए हैं. पहला तो यह कि हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान अंपायर और खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से बेहद दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
दूसरी चीज यह कि यह मुकाबला शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा. तीसरी चीज यह कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए मैदान पर कोई भी चीयरलीडर्स नहीं होगी. वहीं, चौथी चीज यह कि इस मुकाबले में कोई भी आतिशबाजी नहीं होगी. कुल मिलाकर सभी सादगी वाले नियमों का पालन किया जाएगा.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











