MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 6:06 pm

भोपाल

भोपाल में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, युवक की हत्या किन्नरों ने की है। रविवार सुबह किन्नरों ने युवक पर चाकू से कई बार हमला किया। इसके चलते मौके पर युवक की मौत हो गई। चाकुओं से गोदने के बाद किन्नर फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। उसे मारने वाले आरोपी किन्नर की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्र किए।

किन्नर ने युवक की हत्या क्यों की यह अब तक साफ नहीं हुआ है। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात तलैया थाना क्षेत्र की है। थाने से थोड़ी ही दूरी पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

आदिल के परिजनों ने बताया कि, उसके दोस्त सुबह उसे लेकर गए थे। कुछ घंटों बाद उसके घायल होने की जानकारी मिली। उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 22 फरवरी को ही आदिल की शादी हुई थी।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे किन्नरों का हाथ बताया जा रहा है हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0