सहारनपुर
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में चार मजदूरों के मरने की जानकारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई और कंपन से ग्रामीणों को भूकंप के झटके सा एहसास हुआ। दूर-दूर तक मानव अंग फैले हुए है।
शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 4 बजे देवबंद थाना क्षेत्र के जडौदा जटट गांव में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले कुछ मजदूर आग में झुलस गए जिनमें 4 की मौत हो जाने की सूचना है। डीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस थाने की फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुच गईं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
फैक्टरी मालिकों को हिरासत में लिया, जांच शुरू
बंसल ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पटाखा फैक्टरी के पास लाइसेंस था। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में किस तरह का पटाखा बनाया जा रहा था इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, फैक्टरी में कार्यरत कुछ मजदूरों और ग्रामीणों द्वारा राजमार्ग को जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मजदूरों और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र