Sunday, July 5, 2026 2:09 am

रविवार 27 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि– आज का दिन आपको यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकता है कि आप अपनी बात स्थापित करना चाहते हैं या अपनी शांति बनाए रखना चाहते हैं। किसी की सलाह से कीमती परिणाम व सलाह मिल सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। वृषभ राशि- आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। आप अपने स्वभाव व व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परंतु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का साथ मिलेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लाम बन सकता है। कर्क राशि- आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई शुरुआत करने का सही समय अभी नहीं है इसलिए अभी शुरुआत ना करें। एक्शन को अपना मार्गदर्शक बनने दें। सिंह राशि- आज आपको वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चोट से बचने के लिए बैठते समय विशेष ध्यान रखें। पैसे बचाने के आपके प्रयास आज फेल हो सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने कान और आंखें खुली रखें – क्योंकि आपको कोई कीमती सलाह मिल सकती है। कन्या राशि- कार्यस्थल पर सीनियर्स का दबाव और घर में कलह कुछ तनाव ला सकती है। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो आपको पछताना पड़ेगा। आप अपना समय अपने दिल के करीब लोगों के साथ बिताना चाहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। तुला राशि- आज फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। बड़ी प्लानिंग और विचारों वाला कोई व्यक्ति आपका ध्यान आकर्षित करेगा। अपनी गोपनीय जानकारी अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करने से पहले सोचें। अगर संभव हो, तो बचने की कोशिश करें क्योंकि वह इसे किसी और को बता सकती है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। वृश्चिक राशि- जिन व्यापारियों और कारोबारियों का संबंध विदेशों से है, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपकी उदासी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। कार्यस्थल पर कोई आपकी योजनाओं में खलल डालने की कोशिश कर सकता है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। धनु राशि- तनाव को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है। व्यापार में मुनाफा आज कई बिजनेसमैन के चेहरे पर हंसी ला सकता है। अगर आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो अपने काम में नई टेक्निक को शामिल करने की कोशिश करें। आपको अपने जीवन के प्यार से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। मकर राशि- अपने डाइट पर कंट्रोल रखें और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करें। अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो सोच-समझकर पैसा खर्च करें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना है। दिन को बेहतरीन बनाने के लिए आप अपने छिपे हुए गुणों का इस्तेमाल करेंगे। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुंभ राशि- आज शेड्यूल बिजी होने के बाद भी सेहत अच्छी रहेगी। आज किसी भी तरह का निवेश वर्जित रहेगा। काम का तनाव आपके दिमाग पर हावी हो जाएगा और परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं बचेगा। आप समय की नजाकत को समझते हुए आप अपना समय सबसे दूर एकांत में बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। मीन राशि- अपने विचार जाहिर करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को मुश्किल बनाएगा और आपकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए अंतहीन योजना बनाएंगे। recent visitors 64

पाक सेना प्रमुख मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं

इस्लामाबाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर जहर उगला है। मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। शनिवार को मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में कैडेटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वजों का मानना ​​था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर संभव पहलू में अलग हैं। पहले भी दिए हैं विवादित बयान बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले भी एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपने बच्चों को देश की कहानी सुनाने को कहा था। मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा, सोच और आकांक्षाओं में हिंदुओं से अलग हैं। दरअसल मुनीर अपने आकाओं के इशारे पर पाकिस्तान की आवाम में अपनी ही सरकार के खिलाफ उठ रही विद्रोह की आवाज को भटकाने के लिए ऐसे ऊल-जलूल बयान देते रहते हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ तनाव के बीच उनके इस बयान को भी इसी रूप में देखा जा रहा है। जिन्ना की बात दोहरा रहे मुनीर     पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सख्त रुख से वहां की आवाम भी खौफजदा है। इससे ध्यान भटकाने के लिए मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए बहुत बलिदान दिया। हम जानते हैं कि इसका बचाव कैसे करना है।     जिन्ना की टू नेशन थियरी का जिक्र करते हुए मुनीर ने कहा कि मारे धर्म अलग हैं, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यहीं पर दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई थी। हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।   recent visitors 64

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री को लगा झटका, हाईकोर्ट ने रान्या राव की जमानत की खारिज

कर्नाटक कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी मामले में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी तरुण राजू को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सावनूर विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित किया। इस मामले में रान्या राव की जमानत याचिका अदालत दो बार खारिज कर चुकी है। इस बीच, उन पर विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत केंद्र या राज्य सरकार किसी व्यक्ति को अधिकतम 1 साल तक हिरासत में रख सकती है। केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), जो वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक मुख्य एजेंसी है, ने एक्ट्रेस और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीओएफईपीओएसए अधिनियम लागू किया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों ने यह कदम रान्या राव और मामले में अन्य द्वारा जमानत प्राप्त करने के बार-बार प्रयासों के बाद उठाया है। अन्य आरोपी तरुण राजू और साहिल सकारिया जैन पर भी सीओएफईपीओएसए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। रान्या राव और मामले के अन्य दो आरोपी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। मामले की जांच डीआरआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। राज्य सरकार ने डीजीपी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। डीआरआई के सोने की तस्करी मामले की जांच से पता चला है कि अभिनेत्री मामले के तीसरे आरोपी जैन संग हवाला लेनदेन में शामिल थी। जांच में पाया गया है कि जैन की मदद से रान्या राव ने 49.6 किलोग्राम सोने की तस्करी की और 38.4 करोड़ रुपये के हवाला धन को दुबई में स्थानांतरित किया। recent visitors 54

सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में देंगे जवाब: योगी

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए यूपी वासियों की ओर से संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत सरकार का सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 'जिस भाषा में समझेगा, उस भाषा में जवाब देने के लिए' नया भारत तैयार है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को पीएम मोदी के नेतृत्व में छोड़ेगा भी नहीं। जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ही यूपी को माफिया, अराजकता, दंगा मुक्त किया गया और देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा किया। सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा कि विकास, महिला, युवा, किसान विरोधी लोगों को जब शासन का अवसर मिला था तो ये लोग किसानों को आत्महत्या, युवाओं को पलायन पर मजबूर करते थे और पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर बेटी, बहन व व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। आज शासन सबकी सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य कर रहा है। कांग्रेस व सपा जाति के नाम पर समाज को बांट रही है। यह छत्रपति शिवाजी, राणा सांगा का अपमान व क्रूर औरंगजेब-बाबर का महिमामंडन करते हैं। लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान, आवास और ट्रैक्टर की चाबी आदि प्रदान की। बाढ़ नियंत्रण की सकारात्मक पहल के लिए बिजवा और पलिया ब्लॉक के किसानों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताते हुए कहा कि बाढ़ हो या बीमारी, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश इसके समाधान के लिए बखूबी आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पलिया और निघासन क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जूझते देखा था, तब मैंने कहा था कि चिंता मत कीजिए, इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जल शक्ति विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए शारदा नदी को चैनलाइज करने जा रहा है। इससे किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से बस्ती भी बचेगी। सात किलोमीटर लंबा चैनल बनाने का कार्य हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में आना था, लेकिन मैंने कहा कि पहले काम शुरू करो। अब यह कार्य तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा खर्च करती है, वह मुख्यमंत्री-मंत्री का नहीं, बल्कि यह जनता के टैक्स का पैसा है। इसका सदुपयोग होना चाहिए। पहले प्रस्ताव आया था कि 180 करोड़ से तटबंध बनाया जाए। इससे किसानों की जमीन भी जाती। मैंने पूछा कि शारदा नदी में तीन-सवा तीन लाख क्यूसेक पानी आएगा तो मिट्टी का तटबंध कैसे इसे रोक पाएगा। यह समस्या का समाधान नहीं है, नदी को चैनलाइज कीजिए, ड्रेजर मंगाइए और नदी को एक साथ चलने का रास्ता दीजिए, तब बाढ़ की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 180 करोड़ का काम मात्र 22 करोड़ में हो सकता है तो इस कार्य को 10 जून तक पूरा कर दीजिए। मानसून आएगा तो पानी पलिया, निघासन या लखीमपुर खीरी की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि सरयू जी में मिलकर आगे बढ़ जाएगा। यदि इसे चैनलाइज कर देंगे तो पानी बिखरेगा नहीं, अपने रास्ते तय करते हुए आगे बढ़ जाएगा, जिससे किसान भी सुरक्षित रहेगा और उसकी खेती, घर, फसल, पशुधन भी सुरक्षित रहेगा। बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं होगी। लखीमपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो गया, जबकि कुछ वर्ष पहले यह सपना था। दुधवा नेशनल पार्क के माध्यम से पर्यटन की संभावना भी बढ़ेगी। लखीमपुर खीरी में एयरपोर्ट हो, इसके लिए पैसा भी दिया है। एयरपोर्ट सुहेली नदी और अन्य जल प्लावन से बचे, इसका भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसान, युवा व आधी आबादी डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी से कार्यों की शुरुआत की थी। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है। हमने पहले दिन से ही कहा था कि किसी को भी किसानों के शोषण की इजाजत नहीं देंगे। 2017 के पहले किसानों का 10-10 वर्षों का गन्ना मूल्य बकाया रहता था, आज एक वर्ष पुराना भुगतान किसी का नहीं होगा। 122 में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। शेष 17 मिलों में लेटलतीफी का समाधान निकाल रहे हैं। पैसा किसी का डूबेगा नहीं, क्योंकि चीनी मिल का कब्जा सरकार के पास है। अभी हमने एस्क्रो अकाउंट खोला है, यह ज्वाइंट अकाउंट होगा। जो भी चीनी बिकेगी, उसका पैसा पहले किसान के पास जाएगा, फिर चीनी मिल मालिक के पास। यदि किसी ने इसके बाद भी बदमाशी की तो चीनी मिल की नीलामी करके पहले किसानों को पैसा देंगे। recent visitors 61

10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कमाडों की पत्नी को सरकारी नौकरी,पहलगाम के पीड़ितों के लिए ममता का एलान

कोलकाता बंगाल सरकार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले में मारे गए राज्य के तीन पर्यटकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। ममता ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से मांग करने पर राज्य सरकार आश्रित को नौकरी भी देगी। कमांडो की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा ममता ने इसके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए बंगाल के नदिया जिला निवासी भारतीय सेना में पैरा कमांडो हवलदार झंटू अली शेख के परिवार को भी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। बितान के माता-पिता को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन ममता ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों में शामिल कोलकाता के बितान अधिकारी के बुजुर्ग माता-पिता को मासिक 10 हजार रुपये पेंशन देने की भी घोषणा की। साथ ही उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें स्वास्थ्य साथी कार्ड भी मुहैया कराएगी। ममता ने कहा कि 10 लाख की आर्थिक सहायता में से पांच लाख बितान के माता-पिता जबकि पांच लाख रुपये उसकी पत्नी को दी जाएगी। ममता ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के स्वजनों के साथ हैं। आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या की थी मालूम हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में तीन लोग बंगाल से हैं। बंगाल के मृतकों की शिनाख्त कोलकाता के वैष्णवघाटा पाटुली निवासी बितान अधिकारी, बेहला साखेर बाजार के समीर गुहा और पुरुलिया जिले के झालदा निवासी मनीष रंजन मिश्रा के रूप में हुई। बितान अधिकारी अमेरिका में आइटी पेशेवर थे। समीर गुहा केंद्रीय कर्मचारी थे जबकि मनीष रंजन खुफिया विभाग (आइबी) के अधिकारी थे। recent visitors 51

दिल्ली हाईकोर्ट ने धुन कॉपी के आरोप में एआर रहमान पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका

नई दिल्ली मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने धुन कॉपी के आरोप में उनके और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। मामला ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' से जुड़ा है। कोर्ट ने रहमान को इस मामले में नोटिस भेज दिया है। पद्मश्री से सम्मानित उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि 'वीरा राजा वीरा' गाने की धुन उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा नासिर जाहिरुद्दीन डागर की कंपोज 'शिव स्तुति' से कॉपी की गई है। उन्होंने दावा किया कि बेशक गाने के बोल अलग हैं, लेकिन इस गाने की लय और बीट्स 'शिव स्तुति' से बिलकुल मिलती है और इसका श्रेय उनके परिवार को नहीं दिया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि गाना 'शिव स्तुति' की पूरी तरह नकल है। बस कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। रहमान और निर्माता कंपनी ने उनके काम को कोई श्रेय नहीं दिया। कोर्ट ने साफ कर दिया कि डागर के काम को बिना उचित श्रेय के इस्तेमाल करना कॉपीराइट उल्लंघन है। कोर्ट ने 2 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए निर्देश दिया है कि गाने में साफतौर से लिखा जाए कि यह दिवंगत उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद नासिर जाहिरुद्दीन डागर की 'शिवा स्तुति' पर आधारित रचना है। इसे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों पर अपडेट किया जाए। यही नहीं, डागर परिवार को भी दो लाख रुपये का हर्जाना देना होगा। कोर्ट ने साफ किया कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मूल रचनाएं कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षित हैं। अगर कोई रचना संगीतकार की अपनी है तो उसे पूर्ण कानूनी अधिकार मिलेगा। वहीं एआर रहमान ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तर्क दिया कि 'वीरा राजा वीरा' गाना एक मौलिक रचना है। इसे पश्चिमी संगीत के मूल सिद्धांतों के इस्तेमाल से 227 अलग-अलग लेयर्स के साथ तैयार किया गया है, जो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परंपराओं से काफी अलग है। कोर्ट ने रहमान के इन तर्कों को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है। recent visitors 52

बुरहानपुर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए जल्द महाराष्ट्र सरकार से होगा एमओयू

बुरहानपुर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की जल समृद्धि में नया अध्याय लिखने वाली ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए जल्द ही महाराष्ट्र सरकार से मप्र सरकार का एमओयू साइन होगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर दोनों राज्यों के भूमिगत जल स्तर और सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। यह जानकारी शनिवार शाम अल्प प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जलगांव से हेलिकाप्टर द्वारा शाम करीब पांच बजे शहर के रेणुका मार्ग स्थित विवाह घर पहुंचे थे। वे नेपानगर विधायक मंजू दादू की बहन अंजलि और रोहित के विवाह समारोह में शामिल हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई व आशीर्वाद दिया। हेलिपैड में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे संतोष है कि स्व. राजेंद्र दादू के सपने को साकार करने का कार्य विधायक मंजू दादू और उनके परिवार कर रहा है। recent visitors 46