सतना
मध्यप्रदेश के सतना जिले में किसानों के सामने खाद को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। यहां डीएपी खाद न मिलने से किसान खाद केंद्र के बाहर चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। किसान खाद केंद्र में आते हैं और खाद न मिलने पर मायूस होकर वापस घर को लौट जाते हैं।
दरअसल, मामला सतना जिले के सिविल लाइन कोठी रोड स्थित खाद केंद्र का है। जहां किसानों को डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। डीएपी खाद के लिए किसान सुबह से ही खाद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और डीएपी खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि हमें जिस डीएपी खाद की जरूरत है, वह खाद सरकार भेज नहीं रही है। खाद न मिलने से किसान भारी परेशान हैं। अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान खेती कैसे करेगा।
समय पर नहीं मिली खाद तो कैसे होगी उपज
वहीं, किसानों का आरोप है कि बुवाई के समय पर हर साल खाद की किल्लत हो जाती है। किसानों ने कहा कि सरकार समय रहते खाद का स्टाक नहीं करती, जिसके चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। किसानों ने बताया कि किसान जिस डीएपी खाद की डिमांड कर रहे हैं, वो खाद यहां उपलब्ध नहीं है। हमें जरूरत के अनुसार, डीएपी उपलब्ध करवाया जाए। ताकि समय पर फसल की बुवाई कर सके।
खरवाही गांव से आए किसान अंकुश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हम 15 दिन से डीएपी खाद के लिए लगातार परेशान हैं। डीएपी खाद न मिलने के बाद बुवाई के लिए खेत विलंब हो रहा है। चना मसूर और राई का सीजन चल रहा है। अगर समय से डीएपी नहीं मिलेगी तो किसान कैसे बुआई करेगा। ये जो डुप्लीकेट खाद आयी है। 20-20-013 और 16-16-16 नम्बर की ये किसानों को बेवकूफ बनाकर खाद हम किसानों के लिए भिजवाया जा रहा है। किसानों की डिमांड 18-46-0 की है, ये खाद नहीं आ रही है।
नई खाद पर हमें भरोसा नहीं
पतौरा वीरपुर निवासी सुखेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएपी के लिए हम आ रहे हैं। चार दिनों से लेकिन डीएपी मिल नहीं रही है। एक नई खाद आयी है, उसमें हमें भरोसा नहीं है। इसलिए हम 1846 डीएपी की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र







