मोहाली
सैक्टर-79 एयरपोर्ट रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्कोडा कार की टक्कर हो गई। हादसे में स्कोडा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दलजीत सिंह (43) और गुरबंत सिंह (48) के रूप में हुई है। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। थाना सोहाना की पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर मौके का मुआयना करने के बाद आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोहाना थाना प्रभारी जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि रात को फॉर्च्यूनर चालक एयरपोर्ट से लांडरां की ओर रहा था, जबकि स्कोडा सेक्टर-78 से सेक्टर-79 आ रही थी। जैसे ही दोनों कारें सेक्टर-79 के पास पहुंचीं तो टक्कर हो गई।
स्पीड के कारण कारों के एयरबैग भी खुल गए और दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कोडा कार में सवार दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के लिए कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











