मंडला
कल दिनांक 26 दिसंबर 2024 आईसीए आई के द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की छात्रा कुमारी स्तुति चौरसिया ने CA फाइनल परीक्षा को प्रथम अवसर में ही उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है स्तुति ने परीक्षा में 600 में से 384 अंक प्राप्त किया है स्तुति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में पदस्थ श्री रविंद्र कुमार चौरसिया एवं श्रीमती शशि किरण चौरसिया के सुपुत्री हैं विदित हो की होनहार स्तुति ने 12वीं में केंद्रीय परीक्षा बोर्ड में कॉमर्स संकाय में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और उस समय उन्होंने CA बनने का संकल्प लिया था जो आज उन्होंने कर दिखाया है स्तुति को उनके माता-पिता दादी और सभी संबंधित रिश्तेदार और मित्र गणों ने साधुवाद ज्ञापित किया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











