मुंबई,
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर अपकमिंग ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ रिलीज के बाद से धूम मचा रहा है। इस गाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गौहर खान, अभिनेता करण ग्रोवर के साथ थिरकती नजर आईं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंडिंग रील शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इस तरह हम एक शानदार पार्टी का अंत करते हैं, कुछ भी हो पर दिल से हो! करण ग्रोवर आपका ऐसा खेल, जहां रफू की मुलाकात प्यारी लोला से हुई, नैन मटक्का। ट्रेंडिंग सॉन्ग हमेशा की तरह धमाल मचा रहा है। वरुण धवन- कीर्ति सुरेश मजा आ गया।“
गौहर खान की पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेता करण ग्रोवर ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे डांस टीचर होने के लिए धन्यवाद गौहर खान, बहुत मजेदार था।“
बता दें कि ‘नैन मटक्का’ गाना वरुण धवन और कार्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ का है, जिसे पंजाबी और हिंदी गानों में शानदार टच देने वाले गायक दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इससे पहले वरुण धवन का एक रील भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई के ताज होटल के सामने ‘नैन मटक्का’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस बीच गौहर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस 7’ की विनर अभिनेत्री वर्तमान में झलक दिखला जा 11 को होस्ट कर रही हैं। गौहर टीवी शोज के साथ ही कई फिल्मों में भी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। गौहर खान ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘फीवर’ जैसी सफल फिल्मों के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
क्रिसमस पर रिलीज को तैयार ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कलीज ने किया है। यह फिल्म एटली निर्देशित साउथ फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। ‘थेरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






