बिलासपुर
शहर के चकरभाठा क्षेत्र में युवतियों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। जब युवतियों और उनके साथ मौजुद भाईयों ने इसका विरोध किया तो बदमाश भड़क उठे और उनकी बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में अंकित सिंह और दीप सलूजा का नाम शामिल है, जिनके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपी अंकित सिंह आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











