मेलबर्न
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की दशक की टीम के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची को गुरुवार को जारी किया गया जिसमें जगह बनाने वाली हरमनप्रीत एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। इस सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्होंने वर्तमान सत्र से पहले डब्ल्यूबीबीएल में कम से कम 60 मैच खेले हैं। सार्वजनिक मतदान के बाद विशेषज्ञों का एक विशेष चैनल इस सूची में से अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन करेगा। सार्वजनिक मतदान 11 से 24 नवंबर के बीच किया जा सकता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक क्ली स्मिथ चयन पैनल के अध्यक्ष हैं। इसमें मेल जोन्स, लिसा स्टालेकर, मैथ्यू मॉट, क्वेंटिन हल, लौरा जॉली और एलिस्टेयर डॉब्सन भी शामिल हैं। टीम की घोषणा एक दिसंबर को की जाएगी जिसमें अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











