नई दिल्ली
यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश की गुड न्यूज सामने आई है। पूर्वी यूपी के इलाके में 17-23 मई (सात दिन) और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी तेज रफ्तार के साथ अगले पांच से सात दिनों के बीच तेज बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 17-23 मई, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 17-19 मई, जम्मू डिविजन में 17, 18 मई को हीटवेव रहने वाली है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 17-21 मई, असम, मेघालय में 17-22 मई, त्रिपुरा में 17 और 18 मई, असम को भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत कीक बात करें तो तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 18-23 मई, इंटीरियर कर्नाटक में 18-21 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-20 मई के बीच बारिश होगी।
पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17, बिहार, झारखंड में 18 और 19 मई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19-21 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17-21 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में 18 मई को भारी बरसात होने वाली है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 17-23 मई, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और फिर 19-21 मई के बीच बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिर सकते हैं। हरियाणा में 17 मई को धूलभरी आंधी आने का अनुमान है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











