Hemant Soren proved majority in the assembly, 45 votes were in favor, zero in opposition.
रांची (Jharkhand Floor test Today)। हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में शून्य। भाजपा और आजसू पार्टी के विधायकों ने मतदान के दौरान वाक आउट कर दिया।
इससे पहले भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विश्वास प्रस्ताव रखा गया। संक्षिप्त चर्चा के दौरान विपक्ष बाहर चला गया, जिसके बाद वोटिंग हुई। अटकलें हैं कि बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि, बहुत अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से बैद्यनाथ राम को शामिल किया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी का भी मंत्री बनना तय है। अंसारी को आलमगीर आलम की जगह शामिल किया जाएगा।

हेमंत सोरेन: पढ़िए गिरफ्तारी से लेकर रिहाई और सरकार बनाने तक की टाइमलाइन
8 अगस्त 2023: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पहला समन जारी किया
16 जनवरी 2024: आठवां समन जारी होने के बाद ईडी के सामने पेश हुए
31 जनवरी 2024: ईडी ने हिरासत में लिया। सीएम पद से इस्तीफा दिया।
28 जून 2024: हाई कोर्ट ने जमानत दी। रिहा होते ही सीएम बनने की तैयारी।
4 जून 2024: हेमंत सोरेन ने राजभवन में तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ।
8 जून 2024: विधानसभा में बहुमत हासिल किया, मंत्रिमंडल विस्तार भी होगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें