Saturday, July 4, 2026 8:42 am

भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में

Bhopal’s Aishbagh police station is once again in the headlines

भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) । राजधानी भोपाल का ऐशबाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है,पुलिस कर्मचारियों की साजिश के अनुसार सट्टा खिलाने वाले फरहान को मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फरहान ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि,पहले उन्हें सट्टा खिलाने के लिए उधारी में रकम देकर यह कार्य कराया गया, यह कार्य करते वक्त थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारी के द्वारा अधिक राशि की मांग की गई, तब मैंने यह कार्य को करने से मना किया, तो पुलिस कर्मचारियों ने एक साजिश के तहत मादक पदार्थ रखकर,एन डी पी एस एक्ट के तहत मुझ पर कार्रवाई कर मुझे जेल भेज दिया गया,वहीं हम आपको बतादे की,कुछ दिन पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था,जिसमें कहा गया था कि, 10 वर्षों से जो कर्मचारी एक ही थाने पर जमे हैं,उनका स्थानांतरण किया जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ,

आज भी कुछ कर्मचारी ऐशबाग थाना में कार्यरत हैं,वहीं फरहान ने पुलिस महानिदेशक से मांग की,,मेरे ऊपर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की जाए,और जो पुलिस कर्मचारियों हैं,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए

Loading spinner
Advertisement