Hemant Soren will again become the Chief Minister of Jharkhand, preparations for swearing in are in full swing
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हेमंत सोरेन की एंट्री होने जा रही है। ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और चम्पाई सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंपी थी।
,रांची। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हाई कोर्ट से जमानत मिली है।
ताजा खबर है कि बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख और समय सामने आएगा।
चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चम्पाई सोरेन सीएम पद से त्यागपत्र देंगे।
हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की सूची में सत्यानंद का नाम भी है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद चतरा के पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें