टीकमगढ़
टीकमगढ़ के कु्डेश्वरधाम रोड पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें पति-पत्नी सहित एक दो वर्षीय मासूम भी शामिल है। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे लोग लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। आसपास के लोगों ने गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पर सभी की मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्कार्पियों वाहन को जब्त किया है। अस्तोन गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर सुनकर गांव में गमहीन माहौल बन गया है।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर
कोतवाली टीआइ पंकज शर्मा ने बताया कि टीकमगढ़ से बाजार करने के बाद एक बाइक पर संजय साहू (25) और उनकी पत्नी रीता साहू (23) के साथ ही दो वर्षीय मासूम रुद्र साहू निवासी अस्तोन सवार होकर टीकमगढ़ से अस्तोन की ओर जा रहे थे।
पास से एक बाइक पर सवार प्रतीक राय (30) अपने गांव खिरिया नाका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर की ओर से एक तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन आया। पीजी कॉलेज के पास दोनों ही बाइकों को टक्कर मार दी। कार तेज स्पीड में थी।
दोनों बाइकों को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि दो वर्षीय मासूम रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य को गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों की टीम ने संजय साहू और पत्नी रीता साहू के साथ प्रतीक राय को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी चालक को जल्द करेंगे गिरफ्तार
टीआइ ने कहा कि शवों के पीएम के बाद शव परिजनों को दिए जाएंगे। स्कार्पियों वाहन को जब्त कर लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया। जल्द ही आरोपी चालक को हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस की टीम बनाई है, जाे आरोपी को चिंहित करेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र





