गरियाबंद
छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन अब और भी अधिक तीव्र और आक्रामक होते जा रहे हैं। शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान डीवीसीएम आयतु उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है।
गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है।
दरअसल, 4 माह पहले सुरक्षाबल के जवानों ने इसी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस प्रहार के बाद नुआपड़ा डिविजन कमेटी बिखर चुका था। जिसे खड़ा करने लगातार बस्तर से नक्सलियों की टुकडडी इस इलाके में घूम रही थी। इस मुठभेड़ का बदला लेने के लिए रणनीति बना रहे थे।
नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन भेजा गया। इस दौरान जवानों को देखते ही नक्सलियों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान जवानों ने 8 लाख के इनामी डीवीसीएम मेंबर आयतु उर्फ योगेश कोरसा को ढेर कर दिया। मारा गया नक्सली बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे मुठभेड़ में मार गिराया है।
मुठभेड़ के दौरान एसएलआर, 12 बोर बंदूक की गोलियां, मैक्जिन, जीबीएल, आईडी, दवाइयां समेत कई सारी दैनिक उपयोग की चीजें मिली है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











