भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की नाबालिग के साथ पहले कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग का पहले किडनैप किया, फिर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को उसने करीब 20 दिनों तक अत्याचार का शिकार बनाया। वह उसे इस दौरान दूसरे राज्य भी ले गया।
आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है। वह 17 साल की नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और घर लौट आई। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में कई खुलासे किए हैं।
पुलिस का कहना
पुलिस ने बताया कि घटना 19 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुई। पीड़िता ने 10वीं पास की है। आरोपी नीरज भोपाल में उसे एक कमरे में ले गया और रात भर वहीं रखा। अगले दिन वह उसे बिहार ले गया। उसने नाबालिग को अलग-अलग शहरों में रखा। वहां भी उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता को धमकी देता था कि अगर वह उसके साथ आने से इनकार करती है तो वह उसके परिवार को मार देगा। एक दिन जब आरोपी सो रहा था तब मौका पाकर पीड़िता भागने में कामयाब रही। जैसे तैसे वह घर पहुंच गई। इसके बाद उसने मामला दर्ज करवाया। आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र