MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट को 25 रनों से जीतकर भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। मुंबई में टीम इंडिया ना लाज बचा पाई और ना ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज। जी हां, न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को पछाड़ पहले पायदान परप हुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड को बंपर फायदा हुआ है।

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है। वहीं न्यूजीलैंड से हारकर भारत के खाते में सिर्फ 58.33 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को घर बैठे-बैठे फायदा मिला है। कंगारू 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अब एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसके खाते में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।
WTC Points Table 2023-25
पोजिशन    टीम    मैच खेले    जीते    हारे    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत
1    ऑस्ट्रेलिया    12    8    3    1    90    62.5
2    भारत    14    8    5    1    98    58.33
3    श्रीलंका    9    5    4    0    60    55.55
4    न्यूजीलैंड    11    6    5    0    72    54.54
5    साउथ अफ्रीका    8    4    3    1    52    54.16
6    इंग्लैंड    19    9    9    1    93    40.79
7    पाकिस्तान    10    4    6    0    40    33.33
8    बांग्लादेश    10    3    7    0    33    27.50
9    वेस्टइंडीज    9    1    6    2    20    18.52

बात मुकाबले की करें तो, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बोर्ड पर लगा 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही सिमट गया। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0