भोपाल
गुरूवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन से मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षणरत वर्ष 2022 एवं 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनसे भविष्य में पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करने की योजनाएं पूछीं। श्री जैन ने आमजन की शासन से अपेक्षाएं और अधिकारियों द्वारा ईमानदारी से उन्हें पूर्ण किए जाने, नई तकनीकों से हमेशा अपडेट रहने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्य सचिव ने सभी पुलिस अधिकारियों को एक अच्छे और लगनशील अधिकारी के रूप में अलग पहचान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मप्र पुलिस अकादमी श्री मलय जैन एवं कोर्स समन्वयक श्री अनिल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र