नई दिल्ली
पॉप आइकॉन जस्टिन बीबर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी उनके बेशुमार फैंस हैं। वो पिछले लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं, जिस वजह से उन्होंने अपने कई टूर भी कैंसिल कर दिए थे। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वो खराब सेहत के बावजूद टूर शुरू करेंगे। इसकी वजह ये है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं!
जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इससे जस्टिन का आधा चेहरा पैरालाइज्ड हो गया था। वो एक साइड आंखों की पलकें तक नहीं झपका पा रहे थे। इस बीमारी के कारण सुनने में परेशानी होती है और चक्कर भी आते हैं। इससे ग्रस्त होने के बाद जस्टिन ने 2023 में अपने कई म्यूजिक टूर कैंसिल कर दिए थे, क्योंकि वो फोकस नहीं कर पा रहे थे। वो कई दिनों से इलाज करवा रहे हैं।
इनकम से ज्यादा हो गए हैं खर्चे!
रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जस्टिन के खर्चे, उनकी इनकम से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में खराब हेल्थ के बावजूद उन्हें मजबूरन म्यूजिकल टूर करना पड़ेगा। एक सूत्र ने कहा, 'जस्टिन को इनकम बनाने के लिए टूर की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने 2021 के बाद से कोई नया म्यूजिक नहीं बनाया है। वो एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। ऐसे में उनके खर्च करने की आदतों के कारण वो आर्थिक परेशानियों से जूझने की कगार पर हैं।'
मैनेजर ने किया था घालमेल!
एक सूत्र का कहना है कि जस्टिन अपने बैंक-बैलेंस की जांच किए बिना ही खुलकर खर्च करते हैं। इन सबके बीच जस्टिन अपने एक्स मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। जस्टिन ने मैनेजर पर 300 मिलियन डॉलर (25,35,11,34,330.00 रुपये) को मिसमैनेज करने का आरोप लगाया है।
जस्टिन और हेली की नेट वर्थ
इन सबके बीच जस्टिन और उनकी वाइफ हेली बीबर एक-दूसरे का सपोर्ट कर रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसके इर्द-गिर्द उनकी दुनिया बसती है। जस्टिन की नेटवर्थ की बात करें तो ये 4105 करोड़ रुपये है। उनकी बीवी के पास भी 1,69,00,54,200.00 रुपये की संपत्ति है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











