मेरठ
मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह रविवार को अपने कमरे में सोने गए थे और फिर बाहर नहीं निकले। सुबह के समय उनके परिजन उन्हें उठाने पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला।
टीवी कलाकार ललित मनचंदा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लादनगर स्थित अपने भाई के आवास पर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल, मर्यादा, झांसी की रानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता के रुप में काम कर चुके थे।
काफी दिनों से काम न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। करीब ललित (48) मनचंदा 12 साल से मुंबई में रह रहे थे और टीवी सीरियल में बतौर सहायक अभिनेता काम करते थे। इनके भाई संजय मनचंदा यहीं लिसाड़ी गेट के प्रह्लादनगर मोहल्ले में रहते हैं।
ललित ने इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी के चलते वह पत्नी तरु मनचंदा, 18 साल के बेटे उज्जवल और बेटी श्रेया के साथ छह माह पूर्व मेरठ वापस आ गए थे।
यहां प्रह्लादनगर में अपने भाई संजय के साथ मकान में रह रहे थे। रविवार रात वह अलग कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह परिजन।ललित को चाय के लिए जगाने उनके कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे उज्ज्वल ने चिता को मुखाग्नि दी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











